North East को काटने का देखा था सपना, Greater Bangladesh का Map बनाने वाले को किस ‘अज्ञात’ ने सरेआम ठोक दिया?

Spread the love

बांग्लादेश की सड़कों पर इस वक्त जो आग दिख रही है वो सिर्फ एक शख्स की मौत का गुस्सा नहीं बल्कि उस कट्टर सोच का विस्फोट है जो सालों से पनप रही थी। इस आग के केंद्र में एक नाम शरीफ उस्मान हादी का है। वही हादी जो खुद को भारतीय वर्चस्व के खिलाफ क्रांति का चेहरा बताता था और जिसे ग्रेटर बांग्लादेश के पीछे की सोच कहा जाता था। उस्मान हादी कोई आम नेता नहीं था। वो 2024 में शेख हसीना के खिलाफ हुए आंदोलन से उभरा था और बहुत तेजी से कट्टरपंथी युवाओं का पोस्टर बॉय बन गया था। उसकी राजनीति का आधार था भारत विरोध, आवामी लीग से नफरत और सिस्टम को गिराने की खुली चुनौती। वो इकबाल मंच का प्रवक्ता था। एक ऐसा प्लेटफार्म जिसकी पहचान ही आक्रामक राष्ट्रवाद और एंटी इंडिया सोच से बनी। हादी तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया जब उसने कथित ग्रेटर बांग्लादेश का नक्शा सोशल मीडिया पर फैलाया। इस नक्शे में भारत के कुछ हिस्सों को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया था। यह सिर्फ एक उकसावे वाली तस्वीर नहीं थी बल्कि एक साफ संदेश था। सीमाओं को चुनौती देने वाली मानसिकता का। उसकी भाषा तीखी थी। उसके भाषण भड़काऊ थे और उसका टारगेट हमेशा भारत रहता था। 12 दिसंबर की रात जब ढाका के पलटन इलाके में उसे गोली मारी गई। उस पल से हालात बेकाबू होने लगे। इलाज के लिए सिंगापुर ले जाए जाने के बाद उसकी मौत ने आग में घी डालने का काम किया। दो दिनों से बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसा फूट पड़ी। आगजनी, लूटपाट, मारपीट, कई तरह की घटनाएं सामने आने लगी और यहां तक कि चटगांव में भारतीय उच्च आयोग पर भी पत्थरबाजी हुई। भारत विरोधी नारे भी लगाए गए और आवामी लीग के कार्यकर्ताओं को खुलेआम जान से मारने की धमकियां भी दी गई।

32 साल के हादी को ढाका के बिजोयनगर इलाके में चुनाव कैंपेन के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश हमलावरों ने सिर में गोली मार दी। 12 दिसंबर को उनपर यह हमला तब हुआ, जब कुछ ही देर पहले उन्होंने पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों को मिलाकर ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का एक विवादित फेसबुक मैप पोस्ट किया था, जिसके बाद लोग इस हमले को भारत से भी जोड़ रहे हैं। असल सवाल यह नहीं है कि उस्मान हादी को किसने मारा? असल सवाल यहां पर यह है कि क्या उसकी मौत को बहाना बनाकर बांग्लादेश में भारत विरोधी राजनीति को जानबूझकर हवा दी जा रही और क्या आने वाले चुनावों से पहले यह हिंसा एक सोझा समझा स्टंट है। बांग्लादेश में इस वक्त भयंकर बवाल है। लेकिन इस आग की लपटें सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं है। यह बांग्लादेश की राजनीति, उसकी स्थिरता और भारत बांग्लादेश के रिश्तों के लिए एक बड़ा खतरा बन चुकी है।

  • Related Posts

    Terror Funding के आरोपी सांसद Engineer Rashid को मिली पैरोल, Parliament के Budget Session में होंगे शामिल

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला सांसद अब्दुल राशिद शेख उर्फ ​​इंजीनियर राशिद खान को आगामी बजट सत्र में भाग लेने के लिए पैरोल पर रिहा कर…

    Delhi: सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिवार को 43.11 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने जून 2022 में गाजियाबाद में हुए एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति के परिवार को 43.11 लाख रुपये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें