PCOD में हार्मोनल असंतुलन? इन सुपरफूड्स से पाएं राहत, जानें क्या है डाइट में बदलाव

Spread the love

PCOD और PCOS से हार्मोनल असंतुलन की समस्या आम है, जो सिर्फ पीरियड्स तक सीमित नहीं बल्कि प्रजनन क्षमता और शारीरिक कार्यों को भी प्रभावित करती है। इस स्थिति में इंसुलिन रेजिस्टेंस और एंड्रोजन का बढ़ना आम है, जिसे आहार में ब्लूबेरी, दालचीनी, अमरूद, सौंफ और पालक जैसे सुपरफूड्स शामिल कर नियंत्रित किया जा सकता है। PCOD हार्मोन बैलेंस के लिए ये आहार संबंधी बदलाव बेहद महत्वपूर्ण हैं।

खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण अक्सर PCOS और PCOD जैसी बीमारी हो जाती है। महिलाएं पीसीओएस और पीसीओडी सिर्फ पीरियड्स के अनियमित होने से जोड़कर देखती हैं, लेकिन बिल्कुल ऐसा नहीं है। इसका असर महिलाओं की फर्टिलिटी और पूरे शरीर पर होता है। PCOS और PCOD सिर्फ वजन या ओवरी में होने वाली सिस्ट तक सीमित नहीं माना जा सकता है। इसकी वजह से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाते हैं और इंबैलेंस के कारण महिलाओं के कई बॉडी फंक्शन्स पर असर होता है। यह स्थिति इंसुलिन रेजिस्टेंस और क्रॉनिक इंफ्लेमेशन को बढ़ा देती है, जिससे एंड्रोजन का स्तर ऊंचा हो जाता है और एस्ट्रोजन-प्रोजेस्टेरोन का संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे में PCOS और PCOD को मैनेज करने के लिए शरीर में हार्मोनों का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इस लेख में हम आपको डाइट में कुछ ऐसे बदलाव बताएंगे, जिससे हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद मिलेगी।

पीसीओडी में हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए डाइट में करें ये बदलाव

– पीसीओडी में महिलाओं के शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेस बढ़ जाता है। ओवरीज में एंड्रोजन यानी मेल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है और उसकी वजह से शरीर इंसुलिन का ठीक ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाता है।- इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने के लिए ब्लूबेरी, दालचीनी, फ्लैक्स सीड्स और ब्रोकली खा सकते हैं। इन चीजों को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है।- प्रोजेस्टेरोन हार्मोन महिलाओं के शरीर में पीरियड साइकिल को मैनेज करने और कंसीव करने में मदद करता है। पीसीओडी और पीसीओएस में इसके लेवल पर भी असर होता है। इसको मैनज करने के लिए डाइट में अमरूद, चेस्टबेरी, जीरा और गाजर को शामिल कर सकते हैं।- पीसीओडी में एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ा हुआ होता है और प्रोजेस्टेरोन का लेवल कम हो जाता है। इसलिए डाइट में फूलगोभी, चिया सीड्स और नींबू को शामिल कर सकते हैं।- PCOD में मेल हार्मोन यानी के एंड्रोजन बढ़ जाता है। जिससे बाल झड़ने लगते हैं, पीरियड्स भी अनियमित हो जाते हैं और चेहरे पर अनचाहे बाल आने लगते हैं। पीसीओडी को कम करने के लिए पालक, कद्दू के बीज, पुदीने के पत्ते और मेथी दाना खाएं।- पीसीओडी और पीसीओएस में ओव्युलेशन पर भी असर देखने को मिलता है और कई बार एग सही समय पर रिलीज नहीं होते हैं। ओव्युलेशन के लिए सौंफ, तिल के बीज और भिंडी खाएं।- हार्मोनल इंबैलेंस में होने के कारण महिलाओं की मेंटल हेल्थ पर भी काफी असर देखने को मिलता है। शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है। इसको कम करने के लिए तुलसी और पिपरमिंट की पत्तियां, अखरोट और शकरकंद खाएं।- इंफ्लेमेशन कम करने के लिए कच्ची हल्दी, स्ट्रॉबेरी और अदरक खाएं। इन चीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

  • Related Posts

    Health Tips: Fatty Liver का Silent Attack, Grade 1 को ‘Normal’ समझने की भूल पड़ सकती है बहुत भारी

    Spread the love

    Spread the loveआजकल फैटी लिवर की समस्या होना आम हो गया है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप इस पर ध्यान न दें या फिर इसको नजरअंदाज कर…

    Health Tips: बंद नाक से हैं परेशान, 10 रुपये का यह Home Remedy देगा Instant Relief, जानें सही तरीका

    Spread the love

    Spread the loveसर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं को बढ़ते प्रदूषण की वजह से नाक बंद होना और साइनस की समस्या होना आम परेशानी है। बता दें कि जब नाक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें