UP Home Gaurd Vacancy 2025: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, यूपी में निकली 41,000+ होमगार्ड वैकेंसी

Spread the love

उत्तर प्रदेश में 41 हजार से ज्यादा होमगार्ड के पद भरे जाएंगे। इसके लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर से शुरू हो गए हैं। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर एप्लिकेशन प्रोसेस कंप्लीट कर लें। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बढ़िया मौका साबित हो सकता है।

सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा, फिजिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। वहीं लिखित एग्जाम में मैथ, रीजनिंग, हिंदी या इंग्लिश से कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा। वहीं सिर्फ सामान्य ज्ञान से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सवाल 1 अंक का होगा और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। लिखित परीक्षा में 25% से कम अंक लाने वाले कैंडिडेट्स अगले चरण के लिए क्वालिफाई नहीं होंगे। ऐसे में अगर आप अपनी जनरल नॉलेज अच्छी कर लेते हैं, तो यूपी होमगार्ड की परीक्षा पास कर सकते हैं। इसी के आधार पर जिलावाइज मेरिट लिस्ट को जारी किया जाएगा।

हाइट

लिखित परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट्स को शारीरिक मानक परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। वहीं पुरुष कैंडिडेट्स की ऊंचाई कम से कम 168 सेमी होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 160 भी मान्य होगी। सामान्य/अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के लिए कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम सीने का माप 79 सेंटीमीटर के बिना फुलाएं और कम से कम 84 सेमी फुलाने पर हो।

वहीं एसटी उम्मीदवारों के लिए 77 सेमी सीना बिना फुलाए और कम से कम 82 सेमी फुलाने पर होना चाहिए। इसके साथ ही महिला कैंडिडेट्स की लंबाई 152 सेमी तक होनी चाहिए। एसटी कैटेगिरी की महिलाओं के लिए 147 सेमी लंबाई मान्य होगी।

कितनी करनी होगी रनिंग

हाइट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीने की माप लेने के बाद कैंडिडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लगानी होगी। पुरुष कैंडिडेट्स को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 2.4 किमी की दौड़ को 16 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं जो कैंडिडेट्स तय समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, वह चयन प्रोसेस से बाहर हो जाएंगे।

क्वालिफिकेशन और एज

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं जिन लोगों ने 10वीं की परीक्षा की है और रिजल्ट नहीं आया है, वह फॉर्म नहीं भर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 साल होनी चाहिए। वहीं आयुसीमा की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर होगी। वहीं आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

बता दें कि आवेदन करने की विंडो 17 दिसंबर 2025 को बंद हो जाएगी। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म भरने का अवसर बिल्कुन ना छोड़ें। वहीं एप्लिकेशन फीस 20 दिसंबर 2025 तक सब्मिट की जा सकती है।

  • Related Posts

    CBSE Board Exam 2026 Date: 10वीं और 12वीं के बच्चे हो जाएं तैयार, 17 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, टेंटेटिव डेटशीट जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें