अमेरिका के चक्कर में अब इस देश ने भारत पर फोड़ा 50% वाला टैरिफ बम, पुतिन-चीन भी हैरान!

Spread the love

मेक्सिको ने भारत को तगड़ा झटका दिया। सालों से फ्री ट्रेड के नाम पर खुला बाजार रखने वाले मेक्सिको ने एक ऐसा कदम उठाया जिससे भारत पर 50% तक का टेरिफ लग सकता है। दरअसल मेक्सिकन सीनेट ने नया टेरिफ सिस्टम मंजूर कर दिया है जिसमें उन देशों से आने वाले हजारों प्रोडक्ट पर भारी ड्यूटी लगाई जाएगी जिनके साथ उसका ट्रेड एग्रीमेंट नहीं है। इस लिस्ट में भारत भी शामिल है। साथ में चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे बड़े एशियाई देश भी हैं। कुछ चीजों पर 50% तक का टैक्स लगेगा। जबकि ज्यादातर सामान 35% वाले ब्रैकेट में आएंगे। इसमें कार, कार के पार्ट्स, टेक्सटाइल, शूज, प्लास्टिक, मेटल यानी आधी दुनिया का सामान शामिल। अगले साल यानी कि 2026 में यह नए रेट लागू होंगे।भारत से मेक्सिको को होने वाला निर्यात लगातार बढ़ा है। 2020 में यह 4.25 अरब डॉलर था जो 2024 में बढ़कर 8.98 अरब डॉलर हो गया। यानी लगभग दो गुना हो गया। जबकि 2024 में सिर्फ $.8 अरब डॉलर का ही सामान आयत किया गया था। चलिए अब बीते कुछ सालों में भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार कितना बढ़ा है उस पर भी एक नजर डालते हैं। दरअसल 2022 में दोनों देशों के बीच 11.4 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था। हालांकि 2023 में गिरावट आई और यह 10.6 अरब डॉलर रहा। 2024 में उछाल के साथ 11.7 अरब डॉलर तक व्यापार हुआ जो ऑल टाइम हाई है। यानी कि मेक्सिको की ओर से भारत पर 50% टेरिफ लगाने से जरूर व्यापारिक संबंध खराब होंगे और इसके लिए कोई जिम्मेदार है तो वो ट्रंप ही है।

10 दिसंबर को मेक्सिको की सीनेट ने एक बड़ा बिल पास किया है। जिसमें चीन, भारत, साउथ कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे एशियाई देशों पर 50% तक टेरिफ लगाने का प्रावधान है। यह बिल्कुल ट्रंप के टेरिफ जैसा है। मेक्सिको में एक्सपोर्ट होने वाले ऑटोमोबाइल, ऑटो पार्ट्स, कपड़े, जूते, चप्पल, प्लास्टिक, स्टील, फर्नीचर,खिलौने, एलुमिनियम और कांच से जुड़े सामान महंगे होंगे। कहा जा रहा है कि मेक्सिको ने यह सब ट्रंप को खुश करने के लिए किया है। ट्रंप ने मेक्सिको पर चीन से दूरी बनाने का दबाव डाला है। 2026 में यूएस मेक्सिको कनाडा ट्रेड डील की समीक्षा होनी है और अमेरिका मैक्सिको को चीन का बैक डोर एंट्री पॉइंट मान रहा है।भारतीय निर्यातकों को चिंता है कि कीमत बढ़ेगी, मार्जिन घटेगा और मेक्सिको में टिकना कठिन हो जाएगा। कई मैक्सिकन कंपनियों ने भी चेतावनी दी है कि भारत और एशिया से आने वाले सामान पर इतनी ड्यूटी लगाने से उनके अपने उत्पादन खर्च बढ़ जाएंगे और महंगाई भी बढ़ेगी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेषज्ञ मानते हैं कि इसकी जड़े अमेरिका में अगले साल यूएस एमसीए की समीक्षा होनी है। यानी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा वाला व्यापार समझौता। अमेरिका लगातार चीन के सामान पर दबाव बढ़ा रहा है और साथ ही साथ भारत को भी घेरने में लगा है और मेक्सिको पर भी यह लाइन फॉलो करने का दबाव है। माना जा रहा है कि मेक्सिको यह दिखाना चाहता है कि वह अमेरिका के सुर में सुर मिला रहा है ताकि अपने ऊपर लगे अमेरिकी टेरिफ कम हो सके।

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

    Spread the love

    Spread the loveजिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें