Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

Spread the love

जिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि बांग्लादेश टेक्सटाइल्स मिल्स एसोसिएशन खुद कह रही है कि 1 फरवरी से देश की लगभग सारी स्पिनिंग मिल्स अनिश्चित समय के लिए बंद कर दी जाएंगी और सबसे चौंकाने वाली बात इसके पीछे कहीं ना कहीं भारत की ताकत और रणनीति सबसे बड़ा फैक्टर बनकर उभरी है। पहले जरा बेसिक समझिए। बांग्लादेश की पूरी गारमेंट इंडस्ट्री तीन स्टेप में चलती है। पहला है कपास, दूसरा है यान यानी कि धागा और तीसरा है कपड़े।

स्पिनिंग मिल्स ही वो जगह है जहां कपास से यान बनता है और यही यान आगे चलकर शर्ट, टीशर्ट, पैंट, जैकेट में बदलता है।सीधी भाषा में कहें तो अगर स्पिनिंग मिल्स रुकी तो पूरी गारमेंट इंडस्ट्री अपने आप लड़खड़ा जाती है और आज बांग्लादेश ठीक उसी मोड़ पर खड़ा है। अब सवाल उठता है इतनी बड़ी इंडस्ट्री अचानक इस हालात में कैसे पहुंच गई? इसका जवाब छुपा है बांग्लादेश सरकार की उन नीतियों में जिन्हें कुछ महीनों पहले तक मोहम्मद यूनुस की जादुई स्ट्रेटजी बताया जा रहा था। लेकिन आज वही नीतियां इंडस्ट्री के लिए सिरदर्द बन चुकी हैं। कुछ महीने पहले बांग्लादेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया। रेडीमेड गारमेंट एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों को ड्यूटी फ्री यान इंपोर्ट की इजाजत दे दी गई। मतलब जो कंपनियां कपड़े बनाकर विदेश भेजती हैं, वह बिना टैक्स दिए बाहर से यान मंगा सकती हैं। सुनने में यह फैसला एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए शानदार लग रहा था, लेकिन यहीं से खेल पूरी तरह पलट गया। अब यहां भारत की एंट्री होती है। भारत दुनिया के सबसे बड़े कॉटन यान प्रोड्यूसर्स में से एक है। भारतीय यान क्वालिटी में बेहतर है।

कीमत में सस्ता है और सप्लाई में स्थिर है। जैसे ही बांग्लादेश में ड्यूटी फ्री इंपोर्ट का रास्ता खुला, भारतीय यान भारी मात्रा में बांग्लादेश पहुंचने लगा। गारमेंट फैक्ट्रियों ने एक सेकंड भी नहीं सोचा। उन्होंने लोकल बांग्लादेशी यान छोड़ा और भारतीय यान खरीदना शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें कम दाम में बेहतर माल मिल रहा था। इसका असर क्या हुआ? भारत से आने वाले यान पर लैंड पोर्ट के रास्ते रोक लगा दी। लेकिन सी पोर्ट यानी कि समुद्री रास्ते से आने वाले यान पर कोई रोक नहीं। नतीजा भारतीय एक्सपोर्टर्स ने बस रास्ता बदल दिया और पहले से भी ज्यादा यान समुद्र के रास्ते बांग्लादेश पहुंचने लगे। ऐसे भारतीय यान की पकड़ बांग्लादेशी बाजार में और मजबूत हो गई। आज हालात इतने खराब है कि बांग्लादेश की स्पिनिंग मिल्स खुले तौर पर कह रही है कि हम पूरी तरह फाइनेंशियल नॉन वायबल हैं।

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    अमेरिका में वेनेजुएला के नागरिकों को मिले कानूनी संरक्षण को समाप्त करना अवैध था: Federal court

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका की एक संघीय अपीलीय अदालत ने बुधवार को फैसला दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा देश में वेनेजुएला के हजारों नागरिकों को निवास और काम करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 12 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 12 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 13 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 14 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 14 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 15 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें