अमेरिका के ड्रामे पर भड़का भारत, ट्रंप के चमचे को तबीयत से धोया

Spread the love

भारत और अमेरिका पिछले साल 13 फरवरी से ही एक द्विपेक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध थे। तब से दोनों पक्षों ने एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापारिक समझौते पर पहुंचने के लिए कई दौर की बातचीत की है। अमेरिका लगातार भारत के साथ विवाद कर रहा है। पहले तो उसने टेरिफ लगाया। रशिया से दोस्ती उसके आंखों में गढ़ने लगी तो उसने और 25% टेरिफ लगा दिया। यह टैरिफ 50% हो गया। उसके बाद ट्रंप गाए बगाहे ऐसा बयान देते हैं जिससे भारत नाराज होता है। भारत की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की कोशिश करते हैं। हाल में भी उन्होंने कहा कि भारत जो है वो उनसे मिलने के लिए प्लीज प्लीज कर रहा था। उनका यह भी दावा है कि भारत 68 अपाचे का आर्डर दे चुका है। 5 साल से नहीं मिल रहा था।

जबकि वह आंकड़ा महज 28 अपाचे का है। तो यह तो इस तरह से माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब क्या हुआ है कि एक ऐसा बयान दिया गया है जिस पर भारत भड़का है। भारत भड़का है तो उसने अमेरिका को आईना दिखा दिया है।दरअसल भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर जो विवाद उपजा है उसको लेकर भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से स्थिति स्पष्ट की गई है। भारत ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक के बयान को ‘गलत’ बता खारिज किया है। लुटनिक ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि दोनों देशों में ट्रेड डील पिछले साल इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को फोन नहीं किया। कहा था कि भारत-अमेरिका में ट्रेड डील पर बातचीत का निर्णय पिछले साल 13 फरवरी की बाइट हाउस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प की बैठक में लिया गया था। डील की तैयारी पूरी थी और उन्होंने (लटनिक) भारत से कहा था, आपको (पीएम मोदी) राष्ट्रपति को फोन करना होगा।’ उनके अनुसार, भारत ऐसा करने में सहज नहीं था और पीएम मोदी ने फोन नहीं किया। इसके बाद अमेरिका ने इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम से डील कर ली।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2025 में आठ मौकों पर फोन पर बात की थी, जिसमें संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई थी। जायसवाल ने कहा कि भारत-अमेरिका पिछले साल 13 फरवरी को ही डील पर बातचीत के लिए प्रतिबद्धः थे। कई मौकों पर हम सौदे के काफी करीब थे। इस बीच, शुक्रवार देर शाम भारत में नियुक्त अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर नई दिल्ली पहुंचे। गोर सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे।

डील को फोन कॉल से जोड़ना वास्तविकता से परे

लटनिक का दावा गले नहीं उतरता। इंडोनेशिया, वियतनाम और फिलीपींस से अमेरिकी डील जुलाई 2025 में पूरी हो गई थी। वॉशिंगटन ने जुलाई में ही तय कर लिया था कि केवल इसलिए डील नहीं होगी, क्योंकि पीएम मोदी ने फोन नहीं किया, तो महीनों बाद भी बातचीत जारी रखने का कोई कारण नहीं होता। डील नीतिगत बातचीत का हिस्सा है। इसे नेताओं के फोन कॉल से जोड़ना वास्तविकता से परे है। ट्रेड डील अनसुलझे नीतिगत मतभेदों जैसे टैरिफ, एग्रीकल्थर, रेगुलेटरी ऑटोनॉमी पर निर्भर करती हैं, न कि शिष्टाचार पर।

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

    Spread the love

    Spread the loveजिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें