पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने कहा, ‘‘पुलिस ने ट्रक को रोककर उसमें से 910 डिब्बे जब्त किए जिनमें 18,996 बोतलों में विदेशी शराब रखी थी। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला है।’’अवैध शराब ले जा रहा ट्रक झारखंड के पलामू में जब्तपुलिस ने बताया कि उसकी एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मध्य प्रदेश की पंजीकरण संख्या वाले एक ट्रक को रोका। पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने कहा, ‘‘पुलिस ने ट्रक को रोककर उसमें से 910 डिब्बे जब्त किए जिनमें 18,996 बोतलों में विदेशी शराब रखी थी। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला है।’’ रमेशन ने बताया कि जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 90 लाख रुपये है। रमेशन ने बताया कि ट्रक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहा था।जिला पुलिस ने 90 लाख रुपए की अवैध शराब को जब्त किया है. अवैध शराब को मध्य प्रदेश के सतना से सिलीगुड़ी भेजा जा रहा था. लेकिन पुलिस को आशंका है कि शराब की यह खेत बिहार के इलाके में जाने वाली थी.
दरअसल पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से शराब की खेत की तस्करी होकर झारखंड के रास्ते गुजर रही है. इसी सूचना के आलोक में पलामू पुलिस ने पड़वा थाना क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया. जिसको लेकर कोलियरी मोड़ के पास पुलिस ने एक ट्रक को रोका. पुलिस ने ट्रक के अंदर से 90 लख रुपए के अवैध शराब को बरामद किया. जबकि ट्रक से राजस्थान के रामनगर के रहने वाले देदाराम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. ट्रक पर 910 पेटी विदेशी शराब मौजूद पाई गयी.
इस बाबत पड़वा थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि शिकंजे में लिए गये शख्स से पूछताछ के क्रम में देदाराम ने बताया है कि शराब की यह खेप मध्य प्रदेश से सिलीगुड़ी जा रही थी. पुलिस को आरोपी के द्वारा बताई गयी बातों को लेकर आशंका है. गाड़ी में शराब से जुड़ी हुई कोई भी कागजात मौजूद नहीं थी.
पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है. बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग 90 लाख रुपए है. इस छापेमारी अभियान में पड़वा के थाना प्रभारी अंचित कुमार, सब इंस्पेक्टर राजू कुमार गुप्ता समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे.








