इस बार आखिर क्या कांड कर गये राज कुंद्रा? पुलिस ने की 5 घंटे की लंबी पूछताछ, 60 करोड़ बनें गले की फांस!

Spread the love

ब्रिटेन में जन्मे व्यवसायी राज कुंद्रा भारत में रियल एस्टेट और खेल से लेकर ऑनलाइन व्यवसायों तक कई उपक्रमों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी की है। काफी समय से ये जोड़ी विवादों में बनीं हुई है। कभी किसी फ्रॉड केस में तो कभी अश्लीस फिल्में बनाने के अरोप में लाफी समय से कुंद्रा परिवारा और जांच एजेंसियों की तकरार जारी है। ताजा मामला 60 करोड़ रूपये से जुड़ा है।

क्या है पूरा मामला? 

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा का सोमवार को बयान दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ईओडब्ल्यू के कर्मियों ने मामले के संबंध में कुंद्रा (50) से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। मीडिया की नजरों से बचने के लिए उनका बयान एक अज्ञात स्थान पर दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने आज (सोमवार) कुंद्रा का बयान दर्ज किया और संभवत: अगले सप्ताह उन्हें फिर से तलब किया जाएगा क्योंकि अगले दौर की पूछताछ से पहले कई और गवाहों की जांच की जरुरत है।’’

उन्होंने कहा कि सह-आरोपी शेट्टी को कोई समन जारी नहीं किया गया है, क्योंकि ईओडब्ल्यू अभी भी साक्ष्य एकत्र कर रही है। ईओडब्ल्यू अभिनेत्री और उनके व्यवसायी पति के खिलाफ मुंबई में दर्ज 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही है। यह मामला एक प्रसिद्ध दंपति और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया, जिन पर एक व्यवसायी को उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़े ऋण-सह-निवेश सौदे में कथित रूप से 60.4 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।

व्यवसायी दीपक कोठारी (60) ने यह शिकायत दर्ज कराई गई थी, जो ‘लोटस कैपिटल फाइनेंस सर्विसेज’ नामक एक ‘गैर-बैंकिंग’ वित्तीय कंपनी में निदेशक हैं। इस महीने की शुरुआत में पुलिस ने शेट्टी और कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था। एलओसी एक नोटिस होता है जिसका इस्तेमाल अधिकारी किसी व्यक्ति को देश छोड़ने से रोकने या उसकी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए करते हैं। यह आव्रजन और सीमा अधिकारियों को उस व्यक्ति पर नज़र रखने के लिए सचेत करता है।

जाँच

आर्थिक अपराध शाखा अब धन के प्रवाह का पता लगाने और कथित धोखाधड़ी की समय-सीमा से उसका मिलान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि दंपति के व्यापारिक लेन-देन से संबंधित वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जाँच की जा रही है। इस महीने की शुरुआत में, मुंबई पुलिस ने कुंद्रा और शेट्टी दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किए थे, जिससे जाँच के दौरान उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके। इस कदम को एहतियाती कदम बताया गया है, जिसका उद्देश्य पूछताछ के लिए दंपति की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। उनका कहना है कि अगला कदम कई गवाहों के बयानों की पुष्टि और वित्तीय दस्तावेजों के विश्लेषण पर निर्भर करेगा।

Reading on RAJGIRIJA NEWS (www.rajgirijanews.in)

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें