गमछा घुमाकर PM Modi ने किया भीड़ का अभिवादन, बोले- बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बिहार की जनता द्वारा एनडीए को दिए गए ऐतिहासिक जनादेश को स्वीकार करते हुए की और कहा, “बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया।” महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने राज्य को आश्वासन दिया कि कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी और राज्य भविष्य में अभूतपूर्व विकास देखेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की जीत पार्टी और जनता द्वारा एनडीए सरकार के प्रति समर्थन का परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बिहार की जनता द्वारा एनडीए को दिए गए ऐतिहासिक जनादेश को स्वीकार करते हुए की और कहा, “बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया।” महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने राज्य को आश्वासन दिया कि कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी और राज्य भविष्य में अभूतपूर्व विकास देखेगा।मोदी ने कहा कि हम NDA के लोग, हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं, और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है — फिर एक बाद NDA सरकार। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान, बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना।

मोदी ने कहा कि बिहार के चुनाव में जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो RJD के लोग विरोध नहीं करते थे लेकिन कांग्रेस को बहुत चुभता था लेकिन आज मैं फिर कहता हूं कि ‘अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार’। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, मैंने बिहार के लोगों से NDA को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं।प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं बिहार की महान जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि बिहार में कुछ ​दलों ने तुष्टिकरण वाला MY Formula बनाया था।  लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक ‘MY Formula दिया है, और ये है — महिला और यूथ। उन्होंने कहा कि आज बिहार, देश के उन राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है, और इनमें हर धर्म और हर जाति के युवा शामिल हैं। उनकी इच्छा, उनकी आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वाले पुराने और सांप्रदायिक MY Formula को ध्वस्त कर दिया है। मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें