ग्रीनलैंड को सिर्फ अमेरिका बचा सकता है, पुतिन-जिनपिंग का नाम लेकर ट्रंप ने दावोस में किया बड़ा दावा

Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत अमेरिका में हुई महत्वपूर्ण आर्थिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए की। ट्रंप ने दावोस में कहा कि मुझे चुनकर अमेरिकी जनता बहुत खुश है, दो साल पहले हम एक मृत देश थे, लेकिन अब हम फिर से जीवित हो गए हैं। यूरोप में कुछ स्थान तो पहचाने जाने लायक भी नहीं हैं; मुझे यूरोप से प्यार है, लेकिन यह सही रास्ते पर नहीं चल रहा है। हम दूसरे देशों द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई के लिए उन पर बढ़ा रहे हैं कर।  हमने कुछ बेहतरीन व्यापार समझौते किए हैं; हर कोई जानता है कि जब अमेरिका बढ़ता है तो आप भी बढ़ेंगे। उन्होंने आय स्तर में सुधार और मुद्रास्फीति में कमी का जिक्र करते हुए इसे सभी देशों के लिए अच्छा बताया। 

ट्रम्प ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के वैश्विक प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका इस ग्रह पर सभी देशों का आर्थिक इंजन है। जब अमेरिका में आर्थिक उछाल आता है, तो पूरी दुनिया में उछाल आता है। जब हालात बिगड़ते हैं। तो आप सभी का पतन होता है। ट्रम्प ने यूरोप से अमेरिका जैसी नीतियां अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुझे यूरोप से प्यार है और मैं यूरोप को तरक्की करते देखना चाहता हूं, लेकिन यह सही दिशा में नहीं बढ़ रहा है। ट्रम्प ने यूरोप के बढ़ते सरकारी खर्च, प्रवासन नियमों और व्यापार नीतियों की आलोचना करते हुए दावा किया कि इन फैसलों ने महाद्वीप के कुछ हिस्सों को “पहचान से परे” बना दिया है। उन्होंने आगे कहा कि यूरोप को अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए वही करना चाहिए जो हम कर रहे हैं। दावोस में डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के लगातार दबाव के बाद वेनेजुएला ने वाशिंगटन के साथ समझौता करने में तेजी दिखाई। ट्रम्प ने दावा किया कि दक्षिण अमेरिकी देश अब आने वाले महीनों में पिछले दो दशकों की तुलना में अधिक धन अर्जित करने की स्थिति में है। उन्होंने तर्क दिया कि वेनेजुएला की पिछली आर्थिक नीतियां खराब थीं और अमेरिका के दबाव के कारण दृष्टिकोण में बदलाव आया। “हमला खत्म होने के बाद, उन्होंने कहा, चलो एक समझौता करते हैं। और भी लोगों को ऐसा करना चाहिए।

इससे पहले विमान में मामूली तकनीकी समस्या के कारण दूसरे विमान में सवार होने के लिए उन्हें वाशिंगटन लौटना पड़ा था। व्हाइट हाउस ने कहा कि देर से पहुंचने से स्विस आल्प्स में आयोजित होने वाले मंच पर उनके निर्धारित भाषण में कोई देरी नहीं होगी।  ट्रंप दावोस में अंतरराष्ट्रीय मंच पर डेनमार्क और सात अन्य सहयोगी देशों पर भारी अमेरिकी आयात कर लगाने की धमकी देने के बाद नजर आए। ट्रंप ने कहा कि शुल्क अगले महीने से 10 प्रतिशत से शुरू होंगे और जून में बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएंगे। ये दरें इतनी अधिक होंगी कि लागत में वृद्धि होगी और विकास धीमा होगा, जिससे जीवन यापन की उच्च लागत को कम करने संबंधी ट्रंप के प्रयासों को संभावित रूप से नुकसान पहुंच सकता है। इस बीच, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चेतावनी दी कि अगर ट्रंप टैरिफ के साथ आगे बढ़ते हैं, तो आयोग की प्रतिक्रिया ‘‘अडिग, एकीकृत और उसी के अनुरूप’’ होगी।

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

    Spread the love

    Spread the loveजिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें