ट्रंप को सताया हत्या का डर! ईरान को उड़ाने का किया ऐलान

Spread the love

ईरान और अमेरिका आमने-सामने हैं। यह तनाव ईरान में पिछले कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन से भड़का है। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों मस्जिदें जलाई जा चुकी है। ईरान में प्रदर्शनकारियों को ट्रंप ने खुला समर्थन देते हुए खामेनई को यह चेतावनी दे दी है कि अगर सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों को मारते हैं तो अमेरिका हमला करेगा। ईरान भी ट्रंप की धमकियों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। ईरान किसी भी कीमत पर झुकने के लिए तैयार नहीं है। अमेरिका और ईरान के बीच हालात इतने तनावपूर्ण है कि अगर किसी भी तरफ से कोई भी चिंगारी भड़की तो भीषण युद्ध भड़क सकता है। हाल ही में यह खबरें आई थी कि अमेरिका ईरान पर भयंकर हमला करने वाला था। लेकिन कई वजह से ट्रंप ने यूटर्न मार लिया। इसी बीच अब ट्रंप को अपनी हत्या का डर सताने लगा है। जिसको लेकर उन्होंने ईरान को अब तक की सबसे खतरनाक धमकी दे दी है। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर ईरान ने उनकी हत्या कराई तो अमेरिका ईरान का नामोनिशान मिटा देगा। इससे पहले भी ट्रंप कह चुके हैं कि उन्होंने अपने सलाहकारों को आदेश दिया है कि अगर उनकी जान पर किसी भी हमले के पीछे ईरान का हाथ पाया गया तो ईरान को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। यानी इतना तो साफ है कि ट्रंप को कोई बड़ा खतरा नजर आ रहा है। इसीलिए ऐसी धमकियां दे रहे हैं। इस धमकी के पीछे ईरान की ओर से दिया गया वो हालिया बयान भी है जिसमें ट्रंप को मारने की धमकी दी गई थी। ईरान की सेना के प्रवक्ता जनरल शेखर ची ने कहा था कि ट्रंप जानते हैं कि अगर उनके सर्वोच्च नेता अली खामेन के खिलाफ कोई कदम उठाया गया ईरान जवाबी कारवाई करेगा। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ हाथ नहीं काटेंगे बल्कि उनकी पूरी दुनिया जला देंगे। 

इसके अलावा ईरानी सरकारी टेलीविजन ने ट्रंप को उड़ाने की धमकी देने वाली एक तस्वीर दिखाई थी जिसमें 2024 में एक चुनावी रैली में ट्रंप पर हमले की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था। जिसमें लिखा था कि इस बार यह गोली लक्ष्य से नहीं चूकेगी।  ईरान की ओर से दी गई इस धमकी के बाद से ही ट्रंप भड़के हुए हैं। तो व ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के विदेश मंत्री ने ट्रंप को ललकारा है। ईरान के विदेश मंत्री ने साफ कहा है कि हम पर दोबारा हमला होता है तो हमारी शक्तिशाली सेनाएं जवाबी कारवाई करने में जरा भी संकोच नहीं करेंगी। ईरान के एक सीनियर नेता और पूर्व आईआरजीसी कमांडर मोहसिन रजाई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधी सीधी चेतावनी दी। मोहसिन रजाई कहते हैं ईरान बातचीत के लिए गंभीर है लेकिन हर हालात के लिए पूरी तरह तैयार भी है। मोहसिन रजाई ने कहा ट्रंप कहते हैं कि उनका हाथ ट्रिगर पर है। हम उनका हाथ और उंगली काट देंगे। यह शब्द सिर्फ गुस्से का इजहार नहीं थे बल्कि इसके साथ आई खुली चेतावनी। हमारा सुझाव है पीछे हटें। अब और आगे मत बढ़ो। अगर हम चल पड़े तो फिर युद्ध विराम नहीं होगा। 

ईरान की कौम एक बहुत समझदार और नेक कौम है। वह जंग नहीं चाहती। लेकिन अगर वह उस मुकाम पर पहुंच जाए जहां उसे काम खत्म करना पड़े तो और भी घटनाएं घटेंगी। बेशक हम सऊदी अरब के साथ अपनी भाईचारा और दोस्ती बनाए रखेंगे संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, क़तर, तुर्की और इराक के साथ। लेकिन इन देशों में आपके अड्डे सुरक्षित ना होंगे। यानी कि दोनों तरफ से हमले की धमकियां आ रही हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि फिर से कुछ बड़ा होने वाला है। अब देखना यह होगा कि जिस तरह से ट्रंप ने अपनी हत्या का शक जताया है और ईरान को धमकी दी है उस पर ईरान अब क्या कुछ एक्शन लेता है। 

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

    Spread the love

    Spread the loveजिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें