दरबार स्थानांतरण: जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू से कामकाज शुरू किया, मुख्यमंत्री उमर पैदल दफ्तर पहुंचे

Spread the love

जम्मू कश्मीर में चार साल के अंतराल के बाद अर्द्धवार्षिक ‘दरबार स्थानांतरण’ (दरबार मूव) फिर से शुरू हो गया और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोमवार को अपने आधिकारिक आवास से पैदल ही सिविल सचिवालय स्थित दफ्तर पहुंचे। जब वह रेजीडेंसी रोड और रघुनाथ बाजार से गुजरे तो जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सहित विभिन्न व्यापारी संघों ने उनका भव्य स्वागत किया और 2021 में रुकी वर्षों पुरानी परंपरा को फिर से शुरू करने के उनके फैसले की सराहना की।‘दरबार स्थानांतरण’ में बदलते मौसम के साथ जम्मू कश्मीर सरकार के कार्यालयों को श्रीनगर और जम्मू के बीच स्थानांतरित करना शामिल है। दरबार स्थानांतरण के तहत श्रीनगर में सिविल सचिवालय और अन्य स्थानांतरित कार्यालय 30 और 31 अक्टूबर को बंद हो गए और सोमवार को अगले छह महीनों के लिए शीतकालीन राजधानी से काम शुरू कर दिया गया।

‘दरबार स्थानांतरण’ की शुरुआत लगभग 150 साल पहले डोगरा शासकों ने की थी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रशासन के ई-ऑफिस में पूरी तरह से बदलाव का हवाला देते हुए जून 2021 में इस पर रोक लगा दी थी। सिन्हा ने कहा था कि इससे सालाना लगभग 200 करोड़ रुपये की बचत होगी।उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और मंत्री जावेद राणा के साथ अब्दुल्ला सुबह करीब नौ बजे अपने सरकारी आवास से निकले और कुछ किलोमीटर पैदल चलकर सचिवालय पहुंचे।

जम्मू के व्यापारिक समुदाय समेत विभिन्न वर्गों ने इस फैसले की तीखी आलोचना करते हुए इस प्रथा को फिर से शुरू करने पर जोर दिया था और इसे व्यापार एवं दोनों क्षेत्रों के बीच पारंपरिक संबंधों के लिए एक झटका बताया था। अब्दुल्ला ने 16 अक्टूबर को फिर से ‘दरबार स्थानांतरण’ की शुरुआत करके अपना चुनावी वादा पूरा किया जिससे यहां के व्यापारिक समुदाय को राहत मिली।

उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और मंत्री जावेद राणा के साथ अब्दुल्ला सुबह करीब नौ बजे अपने सरकारी आवास से निकले और कुछ किलोमीटर पैदल चलकर सचिवालय पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां पहुंचे व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को माला पहनाई और पूरी यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच फूलों की वर्षा की तथा मिठाइयां बांटीं।

मुख्यमंत्री के सचिवालय जाते समय उनके सुरक्षाकर्मियों को लगातार बढ़ती उत्साही भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अरुण गुप्ता मुख्यमंत्री का स्वागत करने वाले पहले व्यक्तियों में शामिल थे।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें