बंकर में जाकर छिप…जब जरदारी को मोदी का डर सताया, खुद पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने सच बताया

Spread the love

वैसे तो पाकिस्तान अक्सर दुनिया के सामने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर झूठ बोलता है और कहता है कि वह भारत पर भारी पड़ा। लेकिन पहली बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने खुद कुबूल किया है कि भारतीय सेना के प्रहार से पाकिस्तान की टॉप लीडरशिप को बंकरों में छिपना पड़ा था। ऑपरेशन सिंदूर के कुछ महीनों बाद अब पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने खुद पाकिस्तानी सेना के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने खुद खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर की रात पाक फौज के जवान उनके पास आए थे और भारत के हमले से बचने के लिए बंकर में जीतने को कहा था। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने खुलासा किया कि मई में भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने पर उन्हें अपने सुरक्षा अधिकारी ने बंकर में छिपने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन खुद की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने स्वीकार किया कि 10 मई की सुबह भारत ने उनके नूर खान एयरबेस पर हमला किया, जो भारत-पाक चार दिवसीय संघर्ष के आठ महीने बाद पहली बार सामने आया। डार ने कहा कि इस दौरान पाकिस्तान ने भारत से मध्यस्थता नहीं मांगी, लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने नई दिल्ली से बात करने की इच्छा जताई।

भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। यह कार्रवाई पहलगाम हमले के प्रतिशोध में की गई थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। इस हमले के बाद चार दिन तक दोनों देशों के बीच भीषण झड़पें हुईं, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने के समझौते के साथ समाप्त हुई। जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन पूरी तरह से अपनी रक्षा के लिए तैयार है। राष्ट्रपति जरदारी ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की सराहना की और कहा कि यह भारत को दिया गया उचित जवाब था। जरदारी ने यह दावा भी किया कि अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के रुख को स्वीकार कर रहा है और यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मुनीर की सराहना की थी। उन्होंने यह दावा भी किया कि पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) ने ही मुनीर को फील्ड मार्शल बनवाया। उन्होंने कहा कि हमने, पीपीपी, ने जनरल मुनीर को फील्ड मार्शल बनवाया। जरदारी के बेटे और पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी इस अवसर पर बात की। घबराए जरदारी कई महीने बाद अब कह रहे हैं कि हमें गोली मारी तो हम भी मारेंगे। चुप नहीं बैठेंगे। ये भूल जाओ कि रोटी होगी, गोली होगी, रोटी होगी, गोली होगी। हम गोलियां मारेंगे। वैसे तो पाकिस्तान में नमूनों की कोई कमी नहीं है। पाकिस्तान का कोई ना कोई नेता हर रोज भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया ने देखा कि भारत के सब्र का बांध जब टूटता है तो भारतीय सेना पाक फौज की कैसे पिटाई लगाती है। वो अलग बात है कि पिटने के बाद भी पाकिस्तानी ढींगे हाकते रहते हैं। 

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

    Spread the love

    Spread the loveजिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 12 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 13 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 13 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 15 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 14 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 16 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें