भारत का नाम लेकर इजरायल ने ऐसा तहलका मचाया, ट्रंप ने फट से घुमा ली अपनी गर्दन

Spread the love

इजरायल ने भारत का नाम लेकर ऐसा तहलका मचाया है, जिसे देखकर लाखों भारतीय लोग भावुक हो उठेंगे। इजरायल अपनी किताबों में भारतीय सेना की बहादुरी के किस्से अपने बच्चों को पढ़ाएगा। इजरायल ने कहा है कि हमें भारतीय सैनिकों ने बचाया है और हमें भारतीय सैनिकों पर गर्व है। इज़राइल के हाइफ़ा शहर ने ओटोमन शासन से मुक्ति में भारतीय सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। हाइफ़ा नगरपालिका अधिकारियों ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हाइफ़ा की लड़ाई में बहादुरी से लड़ने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के मेयर योना याहाव ने घोषणा की कि स्थानीय स्कूलों में इतिहास के पाठ्यक्रम को संशोधित किया जाएगा ताकि सच्चाई सामने आ सके। शहर को आजाद कराने वाले अंग्रेज नहीं थे, बल्कि भारतीय सैनिक थे। 

शहीद सैनिकों की वीरता को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक समारोह में भारतीय कब्रिस्तान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं इसी शहर में पैदा हुआ और यहीं से स्नातक हुआ। वर्षों तक हमें यही पढ़ाया जाता रहा कि हाइफ़ा को अंग्रेजों ने आज़ाद कराया था। एक दिन, ऐतिहासिक सोसायटी के एक सदस्य मेरे घर आए और मुझे बताया कि एक व्यापक शोध से यह साबित हो गया है कि इस शहर को ओटोमन साम्राज्य से अंग्रेजों ने नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों ने आज़ाद कराया था। 

वहीं दूसरी तरफ इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ऐसी धमकी दे दी, जिसे सुनकर तो एक बार डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी गर्दन घुमा ली। डोनाल्ड ट्रंप भी नेतन्याहू की ये धमकी सुनकर हैरान थे। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर इजरायल गाजा में जंग रोकने के लिए तैयार हो गया है। ट्रंप ने सीजफायर के लिए 20 लाइन का एक पीस प्लान तैयार किया है। इस डील के पांच सबसे महत्वपूर्ण बिंदू ये हैं कि हमास और इजरायल के बीच सहमति बनाकर तुरंत जंग को रोकना। दूसरी सहमति है कि इजरायल गाजा से धीरे धीरे अपने सैनिकों को निकालेगा। तीसरा बिंदु है कि हमास 72 घंटे में सभी बंधकों को रिहा करेगा। जिसमें जिंदा और मृत दोनों होंगे। चौथा गाजा को आतंक मुक्त बनाना है। जिसके तहत गाजा से हमास के सारे ठिकाने, हथियार हटाए जाएंगे। पांचवा बिंदु है कि हमास को प्रशासन में शामिल नहीं किया जाएगा। हमास और अन्य लड़ाके गाजा की नई सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे। 

नेतन्याहू ने ट्रंप के प्लान को स्वीकार तो कर लिया, इसके साथ साथ एक धमकी भी दे डाली। नेतन्याहू ट्रंप को भी जानते हैं और हमास को भी। अभी तो हमास भी हां बोल देगा और ट्रंप भी बोल देंगे कि शांति आ गई है और क्रेडिट लेने में लग जाएंगे। लेकिन सच्चाई ये है कि इस तरह की डील को सफल बनाने में समय और ईंमानदार कोशिश लगती है, जिसकी उम्मीद ट्रंप से तो कतई नहीं की जा सकती है। ऐसे में नेतन्याहू ने सबके सामने कह दिया कि अगर हमास आपकी योजना को अस्वीकार करता है मिस्टर प्रेसिडेंट या अभी दिखावे के लिए मान कर आगे धोखा करता है तो आगे का काम इजरायल करेगा। हमें धोखा मिला तो बचा हुआ काम हम पूरा करेंगे।

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

    Spread the love

    Spread the loveजिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें