शत्रुघ्न सिन्हा बोले- ‘एक बार दोस्त, हमेशा दोस्त’, मोदी को जन्मदिन की बधाई पर गरमाई राजनीति

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से कस्बे वडनगर में हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के धार पहुँचे और आज शुरू होने वाले ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी को देश भर के राजनीतिक नेताओं से बधाइयाँ मिलीं, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपनी शुभकामनाएँ दीं।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी को लेकर ऐसा ट्वीट किाय जिसको लेकर चर्चा तेज है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पीएम मोदी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कीं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “मेरे सच्चे मित्र और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आपको अपार खुशियां, शांति, आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।” एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एक बार दोस्त बने तो हमेशा दोस्त रहते हैं।”

उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आने लगे। हालांकि, इस पोस्ट के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।शाहरुख खान, आमिर खान, आलिया भट्ट और अन्य प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएँ दीं। शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री के “अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली” की कामना की, जबकि आमिर खान ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके महत्वपूर्ण जन्मदिन पर “हार्दिक शुभकामनाएँ” दीं। आलिया भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि उनका “नेतृत्व हमारे महान राष्ट्र के भविष्य को आकार देता रहे और हमें और भी अधिक प्रगति की ओर ले जाए।”

मंगलवार रात, प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और भारत-अमेरिका संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता और यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की दिशा में वाशिंगटन की पहल के प्रति समर्थन पर ज़ोर दिया। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूँ। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं।”

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें