24 घंटे में हट जाओ, नहीं तो तबाही ला देंगे…Saudi Arab ने पहले बम बरसाया! फिर सलमान ने किसे दी लास्ट वॉर्निंग

Spread the love

सऊदी की सरकार को कई बार पहले ही वार्निंग दे चुके हैं। मंगलवार को सऊदी अरब ने यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मुकल्ला पर जोरदार बमबारी की। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया है कि यह हमला संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई समर्थित अलगाववादी संगठन सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल एसटीसी के लिए भेजी गई हथियारों की खेप को निशाना बनाकर किया गया।मिडिल ईस्ट में जंग की आग अब एक नए मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। इसराइल के बाद अब यमन दो मुस्लिम देशों के बीच टकराव का मैदान बनता जा रहा है। यह क्षेत्र पहले ही हूतियों के कारण चर्चा का विषय बना रहा। सऊदी की सरकार को कई बार पहले ही वार्निंग दे चुके हैं। मंगलवार को सऊदी अरब ने यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मुकल्ला पर जोरदार बमबारी की। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया है कि यह हमला संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई समर्थित अलगाववादी संगठन सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल एसटीसी के लिए भेजी गई हथियारों की खेप को निशाना बनाकर किया गया।सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक यूएई के पूर्वी तट के बंदरगाह शहर फुजेरा से एक जहाज मुकल्ला पहुंचा था। इस जहाज से एसटीसी के लड़ाकों के लिए भारी मात्रा में हथियार और लड़ाकू वाहन उतारे जा रहे थे। सऊदी सेना के बयान में कहा गया जहाजों की ट्रैकिंग सिस्टम बंद किए गए थे। जिससे साफ संकेत मिलता है कि हथियारों की यह खेप गुप्त रूप से भेजी जा रही थी। सऊदी ने साफ शब्दों में कहा है कि यूएई द्वारा यमन में अलगाववादियों को समर्थन देना बेहद ही खतरनाक है और यह पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।

शेष बलों को वापस बुलाएगा यूएई

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा कि उसे दिए गए अल्टीमेटम के बाद वह यमन में तैनात अपने शेष बलों को वापस बुला लेगा। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के माध्यम से जारी बयान में कहा कि यह फैसला ‘हालिया घटनाक्रमों और उनके आतंकवाद-रोधी अभियानों की सुरक्षा व प्रभावशीलता पर पड़ने वाले संभावित असर’ को देखते हुए लिया गया है। हालांकि, बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि बलों की वापसी कब पूरी होगी। इससे पहले मंगलवार तड़के सऊदी अरब ने यमन में यूएई समर्थित अलगाववादी गुटों के लिए भेजे जा रहे हथियारों की एक खेप को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए थे। इसके बाद हूती विद्रोहियों के खिलाफ गठबंधन में शामिल बलों ने यूएई से 24 घंटे के भीतर अपने सैनिकों को यमन से वापस बुलाने की मांग की।

यूएई ने की संयम बरतने की अपील

सऊदी अरब ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर यमन में अलगाववादियों के हमले का समर्थन करने का आरोप लगाया है, जिसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यूएई ने संयम व समझदारी बतरने की अपील की है और सऊदी अरब के आरोपों को नकार दिया है। यमन के बंदरगाह शहर मुकल्ला पर सऊदी अरब के हवाई हमले करने के बाद यूएई के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। सऊदी अरब का कहना है कि यूएई ने वहां बख्तरबंद वाहन और हथियार भेजे थे। यूएई ने हथियार भेजने के आरोप से इनकार किया, लेकिन वाहनों की खेप भेजने की बात स्वीकार की। यूएई ने कहा कि ये वाहन उसकी अपनी सेनाओं के लिए थे, हालांकि उसने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।यूएई ने इससे पहले ही यमन से अपनी सेनाओं को काफी हद तक वापस बुला लिया था।

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

    Spread the love

    Spread the loveजिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें