उड़ान भरने के बाद स्पाइसजेट के क्यू400 विमान का पहिया नीचे गिरा

Spread the love

एमआईएएल ने एक बयान में कहा, ‘‘एहतियात के तौर पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। विमान रनवे 27 पर सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। कुछ ही देर बाद सामान्य परिचालन फिर शुरू हो गया।कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद शुक्रवार को स्पाइसजेट के एक विमान (क्यू 400) का पहिया टूटकर नीचे गिर गया और विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा जिसमें कुल 75 लोग सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।बई हवाई अड्डे के संचालक एमआईएएल ने कहा कि विमान दोपहर 3.51 बजे सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे पर परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘12 सितंबर को कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के क्यू400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से वहां उतर गया।’’

अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि क्षेत्रीय उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाले बॉम्बार्डियर क्यू400 विमान में 75 यात्री सवार थे। एक अधिकारी ने बताया कि विमान का एक पिछला पहिया गायब था।

एक अधिकारी ने बताया कि कांडला हवाई अड्डे पर एक हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) ने स्पाइसजेट के पायलट को सूचित किया कि उड़ान भरने के बाद विमान का एक पहिया गिर गया था। इसके बादविमान (उड़ान संख्या एसजी 2906) के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सौभाग्य से विमान का ‘लैंडिंग गियर’ (पाहिया) वापस खिंच रहा था, जिसकी वजह से वह सुरक्षित रूप से उतर सका।’’ एयरलाइन का नाम लिए बिना, एमआईएएल ने कहा कि कांडला से आए एक विमान ने तकनीकी समस्या की सूचना के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की।

एमआईएएल ने एक बयान में कहा, ‘‘एहतियात के तौर पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। विमान रनवे 27 पर सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। कुछ ही देर बाद सामान्य परिचालन फिर शुरू हो गया।’’ हाल के महीनों में स्पाइसजेट के विमानों में समस्याएं आने की कुछ घटनाएं सामने आई हैं।

Reading on RAJGIRIJA NEWS (www.rajgirijanews.in)

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 12 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 13 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 13 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 15 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 14 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 16 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें