बिहार को मिली 9400 करोड़ की सौगात! CM ने किया JP गंगा पथ समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास

Spread the love

पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के दीघा में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 6495 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से पटना जिला अंतर्गत दीघा-शेरपुर-बिहटा (कोईलवर पुल के पहुंच पथ) तक जे०पी० गंगा पथ परियोजना के विस्तारीकरण (लंबाई-35.65 कि0मी0) कार्य का शिलान्यास किया। जे०पी० गंगापथ परियोजना के विस्तारीकरण कार्य पूर्ण होने से पटना-आरा-बक्सर राष्ट्रीय उच्च पथ (एन०एच0-922) तथा लखनऊ-गाजीपुर के बीच निर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं आरा-मोहनिया राष्ट्रीय उच्च पथ (एन0एच0-319) से सम्पर्कता मिलेगी। साथ ही दानापुर-छितनावां-मनेर पथ (पुराना राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30) पर लगनेवाली जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना आने-जाने में भी काफी सहूलियत होगी। साथ ही बिहटा हवाई अड्डा आने-जाने में सुविधा होगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जे०पी० गंगापथ का कोईलवर तक विस्तारीकरण कार्य आज से शुरू हो गया है। निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करें। इसके निर्माण कार्य पूर्ण होने से शहरवासियों को आवागमन में और सहूलियत होगी।

मुख्यमंत्री ने दीघा से ही विभिन्न जिलों के 5 अन्य पथों जिनकी कुल लम्बाई 225.475 किलोमीटर है तथा जिनकी लागत 2 हजार 900 करोड़ रुपये है, का भी शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 650 करोड़ 51 लाख की लागत से बांका, मुंगेर एवं भागलपुर जिला अंतर्गत धोरैया-इंगलिस मोड़ असरगंज पथ (लंबाई 58.47 कि०मी०) का निर्माण कार्य, 814 करोड़ 22 लाख की लागत से मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत हथौड़ी-औराई पथ में एक उच्च स्तरीय पुल (लंबाई- 21.3 कि0मी0) का पहुंच पथ सहित निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। साथ ही 373 करोड़ 56 लाख की लागत से भोजपुर जिला अंतर्गत आरा-एकौना-खैरा-सहार पथ (लंबाई 32.26 कि0मी0) के निर्माण कार्य, 701 करोड़ 26 लाख की लागत से छपरा एवं सीवान जिला अंतर्गत छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी पथ (लंबाई-72.18 कि0मी0) के निर्माण कार्य तथा 361 करोड़ 32 लाख की लागत से नवादा, नालंदा एवं गयाजी जिला अंतर्गत बनगंगा-जेठियन-गहलौत बिन्दस पथ (लंबाई 41.25 कि०मी०) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें