लोकप्रिय अभिनेता, उन्मादी भीड़, लगा लाशों का ढेर, तमिलनाडु के करूर में क्यों मची भगदड़?

Spread the love

तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय की चुनावी रैली के दौरान मची भगदड़ में 16 महिलाओं और 10 बच्चों समेत कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। खचाखच भरी रैली में भीड़ बेकाबू हो गई और लोग बेहोश होने लगे, जिससे अभिनेता से नेता बने विजय को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। हमारे राज्य के इतिहास में किसी राजनीतिक दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान कभी नहीं गई और भविष्य में भी ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए। फिलहाल, 51 लोगों का गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है।

स्टालिन मैं भारी मन से उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ जिन्होंने अपनी जान गँवाई है। मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा। घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा। मैंने उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जाँच आयोग के गठन का आदेश दिया है। जिला पुलिस ने टीवीके करूर के जिला सचिव मथियाझगन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एडीजीपी (कानून व्यवस्था) एस डेविडसन देवसिरवथम ने कहा कि 39 लोगों की जान चली गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रारंभिक जांच की जाएगी।

रैली क्यों 

खुद को डीएमके के खिलाफ खड़ा कर रहे

विजय ने 2 फरवरी 2024 को टीवीके बनाई। विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की घोषणा की। इसके चलते राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। इसका उद्देश्य जनता को पार्टी का एजेंडा, विचारधारा और सुधार योजनाएं समझाना है। वे खुद को सत्तारूढ़ डीएमके के सबसे बड़े विरोधी के रूप में पेश करना चाहते हैं। तमिलनाडु की राजनीति के कई बड़े चेहरे फिल्मी दुनिया से सियासत में आए। इनमें शिवाजी गणेशन, एमजी रामचंद्रन, जे. जयललिता, विजयकांत, कमल हासन, रजनीकांत (सक्रिय राजनीति से दूर), एसएस राजेन्द्रन प्रमुख हैं। इनमें विजय थलापथि नया नाम है।

भगदड़ की जांच के लिए कमिशन बना

चश्मदीदों ने कहा कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद ही भगदड़ मची, जिससे हालात बिगड़ गए। भगदड़ की जांच के लिए रिटायर्ड जस्टिस की अगुआई में आयोग बनाया गया सीएम स्टालिन ने कई मंत्रियों को इलाज की निगरानी में लगाया है। साथ ही उन्होंने आम जनता और डॉक्टरो से भी अपील की कि वे प्रशासन को सहयोग दें, ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत राहत मिल सके। विपक्षी एडीएमके ने भी हादसे पर दुख जताया है।

Reading on RAJGIRIJA NEWS (www.rajgirijanews.in)

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें