मुंबई में शक का भयानक नतीजा: पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारा, फिर खुदकुशी कर ली

Spread the love

मुंबई के भायखला में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद खुदकुशी कर ली। पूर्व प्रेमी सोनू बराई के इस कृत्य से गंभीर रूप से घायल मनीषा यादव अस्पताल में भर्ती है, जबकि हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मुंबई के भायखला इलाके में शुक्रवार सुबह 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला करने के बाद, अपना गला काटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कालाचौकी में रहने वाले सोनू बराई ने मनीषा यादव (24) पर दिन में करीब 11 बजे हमला किया। यह घटना दोनों के अलग होने के लगभग दो हफ्ते बाद हुई। अधिकारी ने बताया कि मनीषा को हमले में गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बराई को मनीषा के किसी और से संबंध होने का शक था जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। उन्होंने बताया कि बराई ने अपनी पूर्व प्रेमिका को शुक्रवार की सुबह मिलने के लिए बुलाया लेकिन अपने साथ एक किचन चाकू भी ले गया था।अधिकारी ने बताया कि मनीषा जब मौके पर पहुंची तो बराई ने उसपर दो से तीन बार चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में मनीषा अपनी जान बचाने के लिए भागी और एक निजी अस्पताल में घुस गई। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि बराई ने मनीषा का पीछा किया और अस्पताल के अंदर प्रवेश कर उस पर वार किया।वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन बराई के गुस्से में और हथियारबंद होने की वजह से वे ज़्यादा कुछ नहीं कर सके। अधिकारी ने बताया कि इस बीच बराई ने अपना गला काट लिया और अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल मनीषा को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें