इनके कैंडिडेट का नाम भी ओसामा, शहाबुद्दीन के इलाके में दहाड़े CM योगी

Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मुजफ्फरपुर और दरभंगा में जनसभाओं के साथ बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके साथ महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी होंगे। राजद और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने मंगलवार को बिहार में मतदान से पहले “बिहार का तेजस्वी प्रण” शीर्षक से अपना घोषणापत्र जारी किया। हर परिवार के लिए सरकारी नौकरी और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाना प्रमुख वादों में शामिल थे। बिहार में राजद का कांग्रेस, वामपंथी दलों और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के साथ गठबंधन है, जबकि भाजपा का जनता दल यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के साथ गठबंधन है।योगी आदित्यनाथ ने सीवान में जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर निशाना साधा है। सीएम योगी  आदित्‍यनाथ का महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि इनके तो उम्‍मीदवार का नाम भी ओसामा है। आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा बाहुबली शहाबुद्दीन के इलाके सिवान जिले के रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र में हुई है। राजद ने रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बिहार के सीवान में 1990 के दशक में शहाबुद्दीन का सिक्का चलता था। 

बिहार के सभी भाइयों और बहनों को नमस्कार। इससे पहले सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज रघुनाथपुर, शाहपुर और बक्सर विधानसभा क्षेत्रों के निवासियों से संवाद करने का अवसर मिलेगा। ज्ञान, क्रांति और भक्ति की भूमि बिहार एक बार फिर सुशासन और राष्ट्रवाद के प्रतीक एनडीए के साथ है। हमें एकजुट होकर भ्रष्ट और विभाजनकारी ताकतों को करारा जवाब देना होगा। बिहार एक बार फिर एनडीए सरकार के लिए तैयार है।बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने कई कुख्यात अपराधियों को गले लगाया और शहाबुद्दीन का बेटा इसका उदाहरण है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव की रैलियां मोदी और नीतीश कुमार की रैलियों की तुलना में दस से पंद्रह गुना अधिक लोगों को आकर्षित कर रही हैं। जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में सरकार बनने पर वह बिहार को बेरोजगारी मुक्त बनाएंगे। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उन पर विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की उपेक्षा करने और महागठबंधन में कांग्रेस को हाशिये पर पहुंचाने का आरोप लगाया।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें