बिहार चुनावी संग्राम: नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट, अब किसकी जीत का है इंतजार?

Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को राज्य के कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ शामिल हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक पहले दो घंटे में कुल 13.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सहरसा में सर्वाधिक 15.27 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बेगूसराय में 14.6 प्रतिशत और मुजफ्फरपुर में 14.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गृह नगर बख्तियारपुर में मतदान करने से पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि नागरिकों का कर्तव्य भी है।” उन्होंने बख्तियारपुर में अपना वोट डाला। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर में मतदान किया। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए हैं, वे जारी रहने चाहिए। आज जो परिवर्तन हम देख रहे हैं, वह लंबे प्रयासों का परिणाम है। विकास के लिए वोट करें।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय में मतदान करने के बाद कहा कि बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान की जांच ‘वोट चोरी’ रोकने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, “यह धार्मिक पक्षपात नहीं है… हम पाकिस्तान में नहीं रहते। न बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी और न ही यहां शरीया कानून लागू होगा।” राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पटना के वेटरनरी कॉलेज स्थित बूथ पर मतदान किया।तेजस्वी ने युवाओं से अपील की, “बदलाव लाने के लिए नयी सरकार का गठन करें।” पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी लोगों से “मतदान कर बदलाव लाने” की अपील की और अपने दोनों पुत्रों तेजस्वी तथा तेज प्रताप को सफलता की शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने विश्वास जताया कि “इस बार जनता डबल इंजन की सरकार को पराजित करेगी।”

तेज प्रताप यादव, जो जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और हसनपुर के मौजूदा विधायक हैं, ने भी वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड स्थित बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा, “बिहार के सभी लोग वोट करें, हर वोट महत्वपूर्ण है।” तेज प्रताप इस बार महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से उन्होंने 2015 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा सांसद नित्यानंद राय ने भी राज्यवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा, “मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसी के माध्यम से लोकतंत्र का महान उत्सव मनाया जाता है। बिहार लोकतंत्र की जन्मभूमि है, इसकी मिट्टी के हर कण में लोकतांत्रिक भावना और समर्पण बसा है।” राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमा) प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने वैशाली में मतदान करने के बाद कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है — ‘पहले मतदान, फिर जलपान’। चुनाव के दिन हमें बाकी सभी कार्य छोड़कर मतदान को प्राथमिकता देनी चाहिए।”

राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने अपनी पत्नी दीपाली श्रीवास्तव के साथ पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया और कहा कि “विकसित बिहार के लिए मतदान करें।” गायक से नेता बने राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने सारण जिले के एकमा में मतदान किया, जबकि भाजपा नेता बिखु भाई दलसानिया ने भी सुबह-सुबह मतदान किया।वैशाली जिले में एक प्रत्याशी मतदान केंद्र तक भैंस की सवारी करते हुए पहुंचे और लोगों से भी मतदान की अपील की। निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें तेजस्वी यादव और भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें