Donald Trump के ‘भारत-पाक मध्यस्थता’ दावे पर ‘हाउडी मोदी’ क्या कहेंगे? कांग्रेस का बड़ा कटाक्ष

Spread the love

अक्सर विरोधाभासी बयान देने के लिए पहचाने जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब दावा किया है कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान आठ विमान मार गिराए गए थे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये विमान किस देश के थे। ट्रंप ने बुधवार को फ्लोरिडा के मियामी में ‘अमेरिका बिजनेस फोरम’ को संबोधित करते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के दौरान मार गिराए गए विमानों की संख्या सात के बजाय आठ बतायी। अब तक वह यही कहते रहे हैं कि संघर्ष के दौरान सात विमान मार गिराए गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान और भारत…मैं उन दोनों के साथ एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा था और तभी…मैंने सुना कि वे युद्ध करने जा रहे हैं। सात विमान मार गिराए गए और आठवां विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया… कुल मिलाकर आठ विमान मार गिराए गए।’’कांग्रेस ने ‘‘भारत एवं पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता’’ और ‘‘भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना काफी हद तक बंद किए जाने’’ संबंधी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र पर शुक्रवार को कटाक्ष किया और कहा कि अब ‘हाउडी मोदी’ को इस बारे में क्या कहना है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा ट्रंप ने 59 बार किया है। ‘हाउडी मोदी’ 22 सितंबर 2019 को अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित एक कार्यक्रम था जिसे प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप ने संबोधित किया था।

रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज सुबह ‘ट्रंपट्रैकर’ ने 59 का आंकड़ा छू लिया है। ट्रंप ने दोहराया कि उन्होंने व्यापार और शुल्क (टैरिफ) का उपयोग करके ऑपरेशन सिंदूर को 24 घंटे के भीतर रुकवा दिया, भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी हद तक बंद कर दिया है और वह प्रधानमंत्री मोदी से बात करते हैं तथा मोदी यह चाहते हैं कि वह (ट्रंप) भारत का दौरा करें, जो अगले साल हो सकता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘इस सबके बारे में ‘हाउडी मोदी’ का क्या कहना है?’’ भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति अक्सर यह दावा करते हैं कि उन्होंने इस साल मई में शुल्क लगाने और व्यापार नहीं करने की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाया था। भारत हालांकि बार-बार यह स्पष्ट करता रहा है कि इस साल मई में पाकिस्तान के सैन्य परिचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) द्वारा संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोके जाने पर सहमति बनी थी।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें