Delhi में धमाका और चीन के पड़ोस में लैंड किया PM मोदी का खास विमान, क्या है हिमालयी देश में एंट्री का मास्टरप्लान

Spread the love

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के विशेष संबंधों को मज़बूत करना है और यह नियमित उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है।
Delhi में धमाका और चीन के पड़ोस में लैंड किया PM मोदी का खास विमान, क्या है हिमालयी देश में एंट्री का मास्टरप्लानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  हिमालयी देश की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होते हुए कहा कि पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन भारत और भूटान के बीच ऊर्जा साझेदारी में एक और बड़ी उपलब्धि होगी। इस यात्रा के दौरान मोदी भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मिलेंगे और वे दोनों मिलकर पुनात्सांगछू-II परियोजना का उद्घाटन करेंगे। मोदी भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के विशेष संबंधों को मज़बूत करना है और यह नियमित उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है। मोदी ने एक बयान में कहा पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना के उद्घाटन के साथ यह यात्रा हमारी सफल ऊर्जा साझेदारी में एक और प्रमुख मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने दोनों देशों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित 1,020 मेगावाट की विद्युत परियोजना का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि महामहिम चतुर्थ नरेश की 70वीं जयंती मना रहे भूटान के लोगों के साथ शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा हमारी मित्रता के बंधन को और गहरा करेगी और साझा प्रगति एवं समृद्धि की दिशा में हमारे प्रयासों को और मज़बूत करेगी।भारत के लिए क्यों खास है भूटान

भूटान की उत्तरी सीमा चीन से लगती है। अगर भूटान में चीन का प्रभाव बढ़ा, तो भारत की चिकन नेक (सिलिगुड़ी कॉरिडोर) पर खतरा हो सकता है। यह वो पतली गलियारा है जो भारत के उत्तर-पूर्व को बाकी देश से जोड़ता है। भूटान भारत और चीन के बीच एक सुरक्षा कवच की तरह है। भारत नहीं चाहता कि चीन यहां अपनी सेना या प्रभाव बढ़ाए। भूटान संयुक्त राष्ट्क सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सीट की समर्थन करता है। 

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

    Spread the love

    Spread the loveजिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें