किसी भी हद तक चले जाएंगे…SCO में तो गजब का बवाल काट आए जयशंकर, पाकिस्तान के उड़े होश

Spread the love

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस समिट में हिस्सा लेते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर हमारा जोर है। दिल्ली में हुए धमाके के बाद इस तरह का बयान आना यह बताता है कि भारत अपने तेवर ढीले नहीं करेगा। जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा है कि आतंकवाद को किसी भी रूप में जो है वो भेद नहीं किया जा सकता और भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा। एससीओ समिट का मौका जहां भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा ले रहे थे और उनके सामने पाकिस्तान था। एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय मॉन्च पर पाकिस्तान को सरेआम जलील कर भारत ने इस वैश्विक प्लेटफॉर्म का फायदा उठाया है। इसके साथ ही भारत ने अपने कमिटमेंट को पूरी दुनिया के देशों के सामने एससीओ देशों के सामने यह कह दिया है कि भारत जब चाहेगा तब बदला लेगा। अगर हमला होगा तो भारत बदला लेगा। यह बहुत स्पष्ट तरीके से यह भारत ने कह दिया है। एस जयशंकर ने यह भी हम आपको आगे सुनाएंगे। लेकिन जो रूस में जो मेजबानी हो रही है शघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन एसइओ की उसके हेड्स ऑफ गवर्नमेंट काउंसिल की मीटिंग में भारत ने अपनी एक मजबूत लाइन खींची है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस समिट में हिस्सा लेते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर हमारा जोर है। दिल्ली में हुए धमाके के बाद इस तरह का बयान आना यह बताता है कि भारत अपने तेवर ढीले नहीं करेगा। जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा है कि आतंकवाद को किसी भी रूप में जो है वो भेद नहीं किया जा सकता और भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया को इस खतरे के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा आतंकवाद के मामले में ना लीपापोती ना ही कोई बहाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को ना तो नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और ना ही छिपाया जा सकता है। विदेश मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और वह इसका प्रयोग करेगा।जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता, इसपर लीपापोती नहीं की जा सकती है। उन्होंने इस बात भी पर जोर दिया कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और वह इसका प्रयोग करेगा। भारत की सामूहिक और बिना किसी समझौते वाली कार्रवाई की मांग दोहराते हुए, उन्होंने एससीओ नेताओं से कहा कि आतंकवाद का मुकाबला साझा प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए।जयशंकर ने कहा कि हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि एससीओ की स्थापना आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद की 3 बुराइयों से निपटने के लिए की गई थी। बीते वर्षों में ये खतरे और भी गंभीर हो गए हैं। जयशंकर ने वैश्विक आर्थिक स्थिति को रेखांकित करते हुए प्रभावशाली संगठन में अधिक सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा आकलन है कि मैजूदा समय में वैश्विक आर्थिक स्थिति विशेष रूप से अनिश्चित और अस्थिर है। डिमांड की जटिलताओं के कारण आपूर्ति के जोखिम और भी बढ़ गए हैं। इसलिए जोखिम कम करने और विविधीकरण की तत्काल आवश्यकता है। एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने की थी। भारत और पाक 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने थे। जुलाई 2023 में ईरान को स्थायी सदस्य बनाया गया थापाकिस्तान के साथ भारत का तनाव है उसको लेकर चेतावनी है कि सुधर जाओ वरना सुधार देने की जिद तो हमने अब ठान ही ली है। जैसे समझोगे वैसे समझा देंगे और भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जो अपनी नो मर्स पॉलिसी है उसको मजबूत करने का मन बना रखा है और यही वजह है कि वो लगातार इस तरह के सेक्टर्स में इस तरह के बयान जो है वो देता आ रहा है और दे रहा है। एसईओ समिट में इस तरह के बयान से जो है भले पाकिस्तान जैसे देश तमाम मुद्दों पर रोते रहे खुद को पीड़ित खुद को शोषित बताते रहें। यह हर किसी को मालूम है कि पाकिस्तान ही आतंकवाद की जननी रहा है। पाकिस्तान में इसके लिए क्राउड फंडिंग होती है। पाकिस्तान सरकार पैसा देती है। आईएसआई पैसा देती है। आर्मी पैसा देती है कि लो पैसे और आतंकवाद फैलाओ पूरी दुनिया में पाकिस्तान का कहर बरपाओ। अब वही कोशिशें जब भारत में नाकाम होने लगी हैं, पाकिस्तान बिलबिलाने लगा है। 

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

    Spread the love

    Spread the loveजिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें