श्री पद्मावती मंदिर में पूजा के बाद पुजारियों ने उन्हें आशीर्वाद मंडपम में ‘शेष वस्त्रम’ और मंदिर का प्रसाद प्रदान किया। वहां उन्हें देवी की तस्वीर भी भेंट की गई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुजारियों के साथ राष्ट्रपति मंदिर में दाखिल हुईं और ध्वजस्तंभ पर प्रार्थना की।राष्ट्रपति बृहस्पतिवार शाम तिरुपति जिले के तिरुचनूर स्थित श्री पद्मावती मंदिर पहुंची थीं, जिसके बाद उन्होंने तिरुमला में दर्शन किए। श्री पद्मावती मंदिर में पूजा के बाद पुजारियों ने उन्हें आशीर्वाद मंडपम में ‘शेष वस्त्रम’ और मंदिर का प्रसाद प्रदान किया।
वहां उन्हें देवी की तस्वीर भी भेंट की गई। दुनिया के सबसे धनवान हिंदू मंदिर, भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का आधिकारिक प्रबंधन तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) करता है।तिरुपति (आंध्र प्रदेश) 20 नवंबर (पीटीआई) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को यहां तिरुचानूर स्थित श्री पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की।
आंध्र प्रदेश सरकार और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों ने राष्ट्रपति के आगमन पर उनका स्वागत किया और दर्शन के लिए उनके साथ गए।
टीटीडी की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर के झंडे पर पूजा करने के बाद आज शाम श्री पद्मावती अम्मावारू के दर्शन किए।
दर्शन के बाद, पुजारियों ने राष्ट्रपति को आशीर्वाद मंडपम में ‘शेष वस्त्रम’ और मंदिर प्रसादम (पवित्र भोजन) से सम्मानित किया, जहां उन्हें देवी के चित्र भी भेंट किए गए।
बाद में, वह तिरुमाला के लिए रवाना हुईं और श्री पद्मावती रेस्ट हाउस में आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलपुडी अनीता, टीटीडी के अध्यक्ष बी आर नायडू और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
बयान में कहा गया है, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दर्शन के लिए आगे बढ़ने से पहले टीटीडी और जिला अधिकारियों ने औपचारिक स्वागत किया।
वह भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए तिरुमाला पहुंची थीं। पीटीआई एमएस एसटीएच एसएसके केएच








