हिंदी सिनेमा के चहेते अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत

Spread the love

सत्यकाम’’ से लेकर ‘‘शोले’’ तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करके मनोरंजन जगत में एक अलग मुकाम हासिल करने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। मुंबई में पुलिस ने यह जानकारी दी। उनके परिवार की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का सोमवार, 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर के परिवार के एक स्पोक्सपर्सन ने इस खबर को कन्फर्म किया। शोले एक्टर को इस महीने की शुरुआत में 10 दिनों से ज़्यादा समय तक मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी सेहत में सुधार हुआ था, और उन्हें इलाज के लिए घर वापस ले जाया गया था।धर्मेंद्र के निधन से जुड़ी खबर की जानकारी मुंबई में पुलिस ने दी। उनके परिवार की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त से बीमार थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिवार ने इस महीने की शुरुआत में घर पर ही उनका इलाज जारी रखने का निर्णय लिया था। वह आठ दिसंबर को 90 वर्ष के हो जाते। उनका फिल्मी करियर 65 वर्षों का रहा।पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि धर्मेंद्र का आज सुबह निधन हो गया और मुंबई के विले पार्ले उपनगर स्थित पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। धर्मेंद्र के जुहू स्थित आवास से एक एम्बुलेंस और कई कार रवाना हुईं तथा हेमा मालिनी, एशा देओल, आमिर खान, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को श्मशान घाट पर देखा गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से ‘‘भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत’’ हो गया है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वह एक प्रतिष्ठित फिल्मी शख्सियत और अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपने हर किरदार में आकर्षण और गहराई पैदा की। जिस तरह से उन्होंने विविध भूमिकाएं निभायीं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’’सलमान खान और उनके पिता एवं पटकथा लेखक सलीम खान भी श्मशान घाट पर देखे गए। धर्मेंद्र के परिवार ने अभी तक इस खबर पर कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में धर्मेंद्र के निधन की खबर देने के लिए मीडिया की आलोचना की थी और उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया था। कई मीडिया संस्थानों ने खबर दी थी कि धर्मेंद्र का 11 नवंबर को निधन हो गया था लेकिन अभिनेता को अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और तब से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था।करण जौहर, काजोल, अजय देवगन और करीना कपूर सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। करण जौहर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह एक युग का अंत है… एक दिग्गज अभिनेता… मुख्यधारा सिनेमा में एक ‘नायक’ का अवतार… अविश्वसनीय रूप से सुंदर और पर्दे पर सबसे गूढ़ उपस्थिति… वह भारतीय सिनेमा की एक वास्तविक किंवदंती हैं और हमेशा रहेंगे… सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं… लेकिन सबसे बढ़कर वह सबसे अच्छे इंसान थे… हमारे फिल्म उद्योग में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था।’’पंजाब में 1935 में जन्मे धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल था और उनका फिल्मी करियर छह दशक से ज्यादा का रहा, जिसमें उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘‘शोले’’, चुपके-चुपके , सत्यकाम , अनुपमा , सीता और गीता जैसी कई हिट फ़िल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। एक्शन, रोमांस और हास्य में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए उन्हें व्यापक रूप से सराहा गया। धर्मेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी प्रकाश कौर, हेमा मालिनी, बेटे सनी और बॉबी देओल तथा बेटियां विजेता, अजीता, एशा और अहाना हैं।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें