केरल के तटीय जिले अलप्पुझा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के स्थानीय नेता पर हमला करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना कथित तौर पर रविवार रात करीब 9.15 बजे हुई, जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के स्थानीय नेता रामजीत और उनके दोस्त रेनिथ, नीलमपेरूर पंचायत गए थे, जहां हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की है।केरल के तटीय जिले अलप्पुझा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के स्थानीय नेता पर हमला करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि रामजीत और उसके दोस्त रेनिथ की शिकायत के अनुसार छह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका, उनके लिए अभद्र का इस्तेमाल किया, रामजीत की पिटाई की और फिर उसके सिर पर लाठी से वार किया।शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि हमला इसलिए किया गया क्योंकि वे पंचायत क्षेत्र में गए थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रामजीत का कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है।
चुनाव के बाद मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं पर हमला
केरल के कन्नूर जिले में स्थानीय निकाय चुनाव के परिणामों के बाद मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं के घरों पर हथियारों से हमला करने के आरोप में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कुलावल्लूर पुलिस ने शनिवार को पन्नूर में हुए हमलों के संबंध में मामले दर्ज कर अमल, श्रीजू, जीवन, सचिन और रेनिश को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कोझिकोड के मराड इलाके में यूडीएफ की जीत के जुलूस पर पथराव की घटना सामने आई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वायनाड जिले के सुल्तान बाथेरी में एक यूडीएफ कार्यकर्ता और उसके परिवार को ले जा रही कार पर करीब 40 माकपा कार्यकर्ताओं ने हमला करने का आरोप है।
वहीं, इसी इलाके में एक अलग मामले में पुलिस ने यूडीएफ कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। आरोप है कि पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर उन्होंने एक माकपा कार्यकर्ता पर हमला किया।
केरल निकाय चुनाव हार चुकी है LDF
यह विवाद ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब हालिया नगर निगम चुनावों में LDF को बड़ा झटका लगा है। चुनाव नतीजों में चार नगर निगम जीतने वाली UDF ने कन्नूर में अपनी पकड़ बनाए रखी और कोच्चि-कोल्लम जैसे अहम नगर निगम LDF से छीन लिए।
वहीं लंबे समय से एलडीएफ का गढ़ माने जाने वाले तिरुवनंतपुरम में पहले CPI-M के पास बहुमत था, लेकिन इस बार 101 सीटों वाले निगम में NDA ने 50 सीटें जीत लीं। LDF को 29 और UDF को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि दो सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं।








