Air India की Mumbai जा रही उड़ान इंजन में खराबी के कारण Delhi लौटी

Spread the love

सूत्र के अनुसार, ‘इंजन ऑयल’ का दबाव शून्य पर आ गया और मामले की जांच जारी है। सूत्र ने यह भी बताया कि पिछले रिकॉर्ड की समीक्षा से तेल की खपत में किसी प्रकार की असामान्यता का संकेत नहीं मिलता है।मुंबई जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 777 विमान सोमवार सुबह एक इंजन में खराबी के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्रों ने बताया कि लगभग 335 लोगों को ले जा रहा विमान दिल्ली लौटने से पहले करीब एक घंटे तक हवा में रहा। विमान को आपात स्थिति में उतारा गया।एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ान एआई887 के चालक दल ने मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौटने का फैसला किया।’’

एयरलाइन ने बताया कि विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतर गया है और यात्री एवं चालक दल के सदस्य विमान से उतर चुके हैं। एयरलाइन ने इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक सूत्र ने बताया कि विमान ने उड़ान भरने के बाद ‘फ्लैप’ के दौरान दाहिने इंजन में तेल का दबाव कम होने के कारण हवा में ही वापस लौटने का फैसला किया। ‘फ्लैप’ पंखों की क्षमता बढ़ाने वाला हिस्सा होता है, जिससे विमान कम रफ्तार पर भी संतुलित और सुरक्षित रहता है।

सूत्र के अनुसार, ‘इंजन ऑयल’ का दबाव शून्य पर आ गया और मामले की जांच जारी है। सूत्र ने यह भी बताया कि पिछले रिकॉर्ड की समीक्षा से तेल की खपत में किसी प्रकार की असामान्यता का संकेत नहीं मिलता है।

एयरलाइन के अनुसार, विमान की आवश्यक जांच की जा रही है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइडरडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान एआई887 का संचालन बोइंग 777-300 ईआर विमान द्वारा किया जा रहा था और यह सुबह लगभग साढ़े छह बजे उड़ान भरने के बाद लगभग एक घंटे तक हवा में रही।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें