तुरंत बंद करो ये सब…मिसाइलों से मंदिर उड़ाया, भयंकर भड़क गया भारत

Spread the love

विदेश में लगी भगवान विष्णु की 30 फीट ऊंची प्रतिमा को जमीन पर गिरा दिया जाता है। बिना यह ख्याल के कि यह सिर्फ एक प्रतिमा या मूर्ति नहीं यह करोड़ों सनातनियों का आस्था और विश्वास का प्रतीक है। और जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो खतरनाक बवाल कट गया।दो देशों की लड़ाई में हिंदू के देवी देवताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जमीन जीतने की सनक में लोगों की मान्यताओं, उनके विश्वास का भी सम्मान नहीं किया जा रहा। भगवानों की मूर्तियां तोड़ी जा रही है, ध्वस्त की जा रही है। जिसे देखकर अब भारत भड़क उठा है। भारत ने इसे तुरंत बंद करने का आदेश देते हुए चेतावनी दी है। जिसे देखकर पूरी दुनिया चौंक गई है। विदेश में लगी भगवान विष्णु की 30 फीट ऊंची प्रतिमा को जमीन पर गिरा दिया जाता है। बिना यह ख्याल के कि यह सिर्फ एक प्रतिमा या मूर्ति नहीं यह करोड़ों सनातनियों का आस्था और विश्वास का प्रतीक है। और जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो खतरनाक बवाल कट गया।भारत ने हिंदू देवता के हुए इस अपमान पर जबरदस्त एक्शन लिया है। भारत ने अपने एक्शन से दुनिया को बहुत बड़ा संदेश भी दिया है। दरअसल थाईलैंड और कंबोडिया की बॉर्डर पर थाई सेना ने भगवान विष्णु की एक मूर्ति तोड़ दी। रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया में घुसकर हिंदू देवता भगवान विष्णु की मूर्ति को गिरा दिया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी पैदा हो गई है। घटना सोमवार 22 दिसंबर की बताई जा रही है। पूरी दुनिया में इस घटना को देखकर लोग गुस्से में हैं और भड़क उठे हैं। नई दिल्ली ने कहा कि इस तरह के अपमानजनक कृत्यों से दुनिया भर में अनुयायियों की भावनाएं आहत होती हैं, साथ ही उसने थाईलैंड और कंबोडिया दोनों से संवाद और कूटनीति के माध्यम से अपने सीमा विवाद को हल करने का आग्रह किया।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा हमें हाल ही में निर्मित एक हिंदू धार्मिक देवता की मूर्ति को ध्वस्त किए जाने की खबरें मिली हैं, जो थाई-कंबोडिया सीमा विवाद से प्रभावित क्षेत्र में स्थित थी। भारत ने इस घटना पर कड़ी चिंता जाहिर की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हिंदू और बौद्ध देवता पूरे क्षेत्र में गहरी श्रद्धा के साथ पूजे जाते हैं और यह साझा सभ्यतागत विरासत का हिस्सा हैं। किसी भी तरह के क्षेत्रीय दावे हों, लेकिन इस तरह के अपमानजनक कृत्य दुनिया भर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करते हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए।  बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले 6 महीने से प्रीही विहार मंदिर के इलाके को लेकर विवाद चल रहा है। जून में दोनों देशों के बीच जंग भी हुई थी। हालांकि ट्रंप की मध्यस्थता के बाद सीज फायर हो गया था। लेकिन दिसंबर में एक बार फिर यह विवाद भड़क गया और अब तक के संघर्ष में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 लाख से ज्यादा को पलायन करना पड़ा है। यह तोड़फोड़ धार्मिक दुश्मनी नहीं बल्कि क्षेत्रीय दावों के कारण हुई है। 

यह मूर्ति साल 2013 में कंबोडिया सेना ने उस जमीन पर लगाई थी जिसे थाईलैंड अपना इलाका मानता है। यह उबो की प्रांत के चौंग आन मा इलाके में एक किसानों के पास की स्थित जगह बताई जा रही है। थाई सेना के लिए मूर्ति को नष्ट करना उस जमीन पर थाई संप्रभुता को जाहिर करने के बारे में था। जब उनकी सेना ने उस इलाके पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया तो उस दौरान उन्होंने बुलडोजर से यह कारवाई की। कंबोडिया सरकार के प्रवक्ता कीम ने कहा कि यह मूर्ति एनसेस इलाके में हमारे इलाके के अंदर थी। 

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

    Spread the love

    Spread the loveजिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें