Saudi Arab से UAE को ठोका, इधर अचानक अबू धामी में पहुंचे आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी

Spread the love

जहां एक तरफ दुनिया भर में अमेरिका के वेनेजुएला पर किए गए एक्शन से गरमा गर्मी बढ़ गई है और दूसरी तरफ सऊदी और यूएई के बीच भी तनाव का माहौल देखा जा रहा इसी बीच भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी यूएई के दौरे पर पहुंचे। 5 जनवरी को उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के थल सेना कमांडर मेजर जनरल यूसुफ मायूद सैयद अल हलामी से मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई जिसमें दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। थल सेना प्रमुख की इस मुलाकात की जानकारी देते हुए भारतीय सेना के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा गया जनरल उपेंद्र द्विवेदी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ अपनी चल रही यूएई यात्रा के दौरान यूएई थल सेना के कमांडर मेजर जनरल स्टाफ यूनुस मायूस सैयद अल हलामी से मिले बातचीत में भारत और यूएई के बीच सकारात्मक सैन्य सहयोग प्रशिक्षण में तालमेल और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने थल सेना संग्रहालय का भी दौरा किया जहां उन्होंने यूएई थल सेना के समृद्ध इतिहास परंपराओं और सैन्य विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।

थलसेना प्रमुख की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा खाड़ी क्षेत्र में बदल रहे घटनाक्रमों के बीच हो रही है, जिनमें यमन की स्थिति को लेकर यूएई और सऊदी अरब के बीच बढ़ता तनाव भी शामिल है। सेना ने कहा कि जनरल द्विवेदी और मेजर जनरल अल हलामी के बीच हुई बातचीत द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर केंद्रित थी। सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया कि चर्चा का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच सकारात्मक सैन्य जुड़ाव को बढ़ाना, प्रशिक्षण में समन्वय स्थापित करना और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करना है।जनरल द्विवेदी यूएई नेशनल डिफेंस कॉलेज सहित प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा करने के साथ ही अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। दिसंबर 2020 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को महत्वपूर्ण गति मिली। वह भारतीय सेना के किसी प्रमुख की यूएई की पहली यात्रा थी। जनरल द्विवेदी की यूएई यात्रा खाड़ी देश के राष्ट्रपति गार्ड के कमांडर मेजर जनरल अली सैफ हुमैद अलकाबी की भारत यात्रा के कुछ सप्ताह बाद हो रही है।

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

    Spread the love

    Spread the loveजिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें