कर्ज लेकर हथियार बनाएंगे, इस्लामिक देशों को चिपकाएंगे, नए फॉर्मूले पर पाकिस्तान, इंडोनेशिया खरीदेगा JF-17 विमान

Spread the love

मोहल्ले का वह शख्स जो कल तक राशन के लिए उधार मांग रहा था। आज अचानक बाउंसर्स के साथ घूम रहा है और अत्याधुनिक हथियार बेचने की दुकान खोल ली है। ये बात पाकिस्तान की हो रही है।  जो देश कल तक आईएमएफ की किस्तों पर टिका हुआ था वो अब अरब जगत में एक डिफेंस पावर हाउस बनने की राह पर है। ऐसा क्या हो गया कि पाकिस्तान अपने जेएफ17 फाइटर इतनी तेजी से बेच रहा है कि अब उसे आईएमएफ के लोन की भी जरूरत नहीं है। दरअसल, दक्षिणी पूर्वी एशिया का सबसे बड़ा देश है इंडोनेशिया जो अपनी वायु सेना को अगले कई दशकों के लिए तैयार करने की योजना बना रहा है और इसके लिए वह पाकिस्तान से 40 से ज्यादा JF17 लड़ाकू विमानों की खरीद करने की भी सोच रहा है। जेएफ17 वही फाइटर जेट है जिसका मुकाबला भारत के तेजस से होता है। यानी कि तेजस और जेएफ 17 दोनों के बीच में एक तरह का कंपटीशन चलता रहता है। हालांकि यहां पर आपको ये बता दें कि तेजस का जो निर्माण है वो पूरी तरह से भारत में हो रहा है। हालांकि उसमें जो इंजन है वो अमेरिका का है लेकिन फिर भी तेजस को भारत बना रहा है। चीजें भले ही कुछ हम बाहर से खरीद रहे हो। लेकिन जो जेएफ17 है उसका निर्माण पाकिस्तान और चीन दोनों मिलकर कर रहे हैं। 

ऐसी खबरें आ रही हैं कि इंडोनेशिया पाकिस्तान से जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान खरीदने पर विचार कर रहा है, जिसके बाद भारत का रक्षा प्रतिष्ठान सतर्क हो गया है। यह घटनाक्रम ऐसे नाजुक समय में सामने आया है जब नई दिल्ली और जकार्ता ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के लिए 45 करोड़ डॉलर के सौदे को अंतिम रूप देने के उन्नत चरण में हैं। पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री शफरी शमसोद्दीन और पाकिस्तान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस मुद्दे ने जोर पकड़ा। खबरों के अनुसार, वार्ता के दौरान पाकिस्तान ने 40 जेएफ-17 बहु-भूमिका लड़ाकू विमानों की पेशकश की, जो सहयोगी देशों पाकिस्तान और चीन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित विमान हैं।भारत दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता का मुकाबला करने में इंडोनेशिया को एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है, ऐसे में इस्लामाबाद और बीजिंग से जुड़े प्लेटफार्मों के साथ जकार्ता की बढ़ती रक्षा भागीदारी ने नई दिल्ली में चिंता पैदा कर दी है। भारत की चिंता को और बढ़ाते हुए, ऐसी खबरें हैं कि इंडोनेशिया भी पाकिस्तानी निर्मित लड़ाकू ड्रोन खरीदने पर विचार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान के साथ तेजी से मजबूत होते रक्षा संबंधों के बीच, बांग्लादेश वायु सेना ने जेएफ-17 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए बातचीत शुरू कर दी है, जो चीन समर्थित इस विमान को बाजार में उतारने के लिए इस्लामाबाद के व्यापक क्षेत्रीय प्रयासों का संकेत है।

पाकिस्तान ने हाल ही के वर्षों में हथियार निर्यात को कूटनीतिक और आर्थिक रणनीति का हिस्सा बनाते हुए कई बड़े सौदे किए हैं। लीबिया के साथ लगभग $4 अरब डॉलर का करार अब तक का उसका सबसे बड़ा रक्षा सौदा है। जिसके तहत 16 JF7 थंडर लड़ाकू विमान और 12 सुपर मुशक ट्रेनर एयरक्राफ्ट दिए जा रहे हैं। वहीं सूडान के लिए करीब 1.5 अरब डॉलर के ड्रोन, लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणालियां सप्लाई की जा रही हैं। जिनकी फंडिंग सऊदी अरब कर रहा है। जबकि आपूर्ति पाकिस्तान की है। इसके अलावा सऊदी अरब के साथ 2 से 4 अरब डॉलर तक का संभावित सौदा सामने आया है। जिसमें जीएफ7 लड़ाकू विमानों को बिक्री के लिए पाकिस्तान के पुराने कर्ज चुकाने के लिए एक कर्ज के बदले हथियार मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    Spread the love

    Spread the loveऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान 29 जनवरी (ET) को वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर में मेलानिया ट्रंप पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर में शामिल होने वाले…

    Bangladesh में भारत के यार्न ने घुसकर किया खेल, युनूस राज में टेक्सटाइल मिल्स बंद

    Spread the love

    Spread the loveजिस बांग्लादेश को दुनिया रेडीमेड गारमेंट का हब मानती थी आज उसी बांग्लादेश की टेक्सटाइल और स्प्रिंग इंडस्ट्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। हालात इतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें