भारत ने शुरू की भविष्य के युद्ध की तैयारी, Military Quantum Mission से पूरी तरह बदलेगा रणक्षेत्र

Spread the love

देश की सैन्य तैयारी के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ तब सामने आया जब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने मिलिटरी क्वॉन्टम मिशन पॉलिसी फ्रेमवर्क जारी किया। यह दस्तावेज आने वाले दशकों की युद्ध सोच का खाका है। इसका मकसद साफ है कि भारतीय सशस्त्र बल तकनीक केंद्रित भविष्य के युद्ध के लिए आज से ही खुद को तैयार करें। हम आपको बता दें कि इस नीति के तहत क्वॉन्टम तकनीक के चार मजबूत स्तंभों को थल सेना, नौसेना और वायु सेना में एक साथ जोड़ा जाएगा। इनमें क्वॉन्टम संचार, क्वॉन्टम कंप्यूटिंग, क्वांटम सेंसिंग और मेट्रोलॉजी तथा क्वॉन्टम पदार्थ और उपकरण शामिल हैं। लक्ष्य यह है कि भविष्य के रणक्षेत्र में सूचना की रफ्तार, गणना की ताकत और सेंसर की सटीकता में भारत किसी से पीछे न रहे बल्कि तकनीकी बढ़त हासिल करे।

इस अवसर पर थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित मौजूद रहे। यह उपस्थिति अपने आप में संदेश थी कि यह नीति तीनों सेनाओं की साझा प्राथमिकता बनेगी।

हम आपको बता दें कि दस्तावेज में राष्ट्रीय क्वॉन्टम मिशन के साथ सैन्य प्रयासों के तालमेल पर विशेष जोर दिया गया है। इसमें स्पष्ट रोडमैप है कि किस तरह नागरिक और सैन्य क्षेत्रों के साझा प्रयासों से इस उभरती तकनीक को रक्षा ढांचे में शामिल किया जाएगा। अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को मिलाकर समर्पित संचालन निकाय बनाने की बात भी कही गई है। यह नीति इस सच्चाई को रेखांकित करती है कि भविष्य के युद्धक्षेत्र में संयुक्तता और एकीकरण के बिना तकनीकी वर्चस्व संभव नहीं है।

देखा जाये तो यह नीति रणनीतिक चेतावनी भी है। दुनिया तेजी से उस दौर में जा रही है जहां युद्ध बंदूक और टैंक से नहीं बल्कि एल्गोरिदम और क्यूबिट से जीते जाएंगे। ऐसे में भारत का यह कदम निर्णायक है। सवाल यह नहीं कि क्वॉन्टम तकनीक आएगी या नहीं, सवाल यह है कि कौन इसे पहले और बेहतर तरीके से हथियाता है। क्वॉन्टम नीति का मतलब है रक्षा व्यवस्था में ऐसी तकनीकों का प्रवेश जो परंपरागत सोच को तोड़ देती हैं। क्वॉन्टम संचार दुश्मन की जासूसी को लगभग असंभव बना सकता है। क्वॉन्टम कंप्यूटिंग आज की सबसे ताकतवर मशीनों से भी लाखों गुना तेज गणना की क्षमता रखती है। क्वॉन्टम सेंसिंग से पनडुब्बियों की पहचान, मिसाइलों की सटीकता और सीमा पर गतिविधियों की निगरानी एक नए स्तर पर पहुंच सकती है। क्वॉन्टम पदार्थ और उपकरण हथियार प्रणालियों को हल्का, तेज और ज्यादा घातक बना सकते हैं।

इसके सामरिक प्रभाव दूरगामी और गहरे हैं। पहला प्रभाव यह है कि कमांड और कंट्रोल सिस्टम लगभग अभेद्य बन सकते हैं। दूसरा यह कि निर्णय लेने की गति इतनी तेज होगी कि दुश्मन को प्रतिक्रिया का मौका ही नहीं मिलेगा। तीसरा यह कि साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में भारत की स्थिति आक्रामक और प्रभुत्वशाली हो सकती है। चौथी और सबसे अहम बात यह है कि परमाणु प्रतिरोध की विश्वसनीयता भी नई ऊंचाई पर जाएगी क्योंकि संचार और चेतावनी प्रणालियां कहीं ज्यादा भरोसेमंद होंगी। बहरहाल, युद्ध की अगली पीढ़ी प्रयोगशालाओं में आकार ले रही है और वहां साहस ही सबसे बड़ा हथियार है। मिलिटरी क्वॉन्टम मिशन नीति ने देश को सही दिशा दिखा दी है।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें