Bihar: JDU विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार, आज ही होगी NDA नेताओं की भी बैठक

Spread the love

आज एनडीए के विधायकों की भी बैठक होगी जिसमें उन्हें गठबंधन का नेता चुना जाएगा। जद(यू) नेता ने बताया कि कुमार शाम को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करेंगे और उनसे नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध करेंगे।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। बुधवार को पटना में पार्टी विधायकों की एक आंतरिक बैठक में यह फैसला लिया गया। यह फैसला हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत के कुछ दिनों बाद लिया गया है। वहीं, आज एनडीए के विधायकों की भी बैठक होगी जिसमें उन्हें गठबंधन का नेता चुना जाएगा। जद(यू) नेता ने बताया कि कुमार शाम को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करेंगे और उनसे नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध करेंगे।इससे पहले एक रिपोर्ट में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी के हवाले से बताया गया है कि नीतीश कुमार बुधवार, 19 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करेंगे। नई बिहार सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए के कई अन्य शीर्ष नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। नीतीश कुमार बुधवार को फिर राज्यपाल से मिलेंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी अन्य घटकों के समर्थन पत्र के साथ अपना इस्तीफा सौंपेंगे।वहीं, नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 20 नवंबर को यह समारोह आयोजित होना है। कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण पर पहुंचे। नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, पटना और गांधी मैदान के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान में 20 नवंबर तक आम जनता का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें