Bridal Glow का सपना होगा पूरा, अपनी Vanity Kit में शामिल करें ये 5 Must-Have Products

Spread the love

शादी में हर कोई दुल्हन को देखता है और इसके लिए दुल्हन के कपड़ों से लेकर मेकअप हर चीज का अच्छा होना जरूरी है। चमकती-दमकती स्किन हर ब्राइड का सपना होता है। जिसके लिए पहले से स्किन की देखभाल करनी होती है। लेकिन आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में दुल्हन को अपनी स्किन का ध्यान रखने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है, तो हम आपको कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको शादी से पहले और कार्यक्रमों के दौरान आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।बता दें कि यह प्रोडक्ट्स आपकी स्किन का ख्याल रखते हुए इसे हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करेंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको शादी के कार्यक्रमों में भी मेकअप करने से पहले इनको इस्तेमाल करके अपने चेहरे को निखार दोगुना कर सकती हैं।Cetaphil क्लींजर

हर ब्राइडल को अपना चेहरा साफ-सुथरा रखना चाहिए। जिसके लिए आप सेटाफिल क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह रूखी से लेकर सामान्य हर तरह की स्किन के लिए एक सही ऑप्शन है। इसका हायपोऐलर्जेनिक फॉर्मुला और नॉन-कॉमेडोजेनिक स्किन को सुरक्षित रखने में मददगार हो सकता है। यह क्लींजर आपकी स्किन से गंदगी, धूल और मेकअप को आसानी से रिमूव कर देगा और स्किन को भी हाइड्रेटेड रखता है। इसमें नाइसिनामाइड, ग्लिसरीन और विटामिन b5 के गुण मौजूद होते हैं, जोकि स्किन की नेचुरल बनावट बनाए रखने में मदद करेगा।

फेस टोनर

फेस वॉश करने से बाद टोनर जरूर अप्लाई करना चाहिए। जिसके लिए आप Plum का फेस टोनर लगा सकती हैं। इसमें 3% नियासिनमाइड है, जोकि दाग-धब्बों को कम करके ऑयल को कंट्रोल करता है। यह फेस टोनर ऑयली या मुंहासों वाली स्किन के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। दाग-धब्बों या लालिमा को कम करता है। फेस टोनर स्किन को साफ और संतुलित बनाए रख सकता है। इसलिए ब्राइडल स्किन केयर में टोनर जरूर शामिल करना चाहिए। यह स्किन के टेक्श्चर को बेहतर बनाएगा।

विटामिन सी फेस सीरम

ब्राइडल अपनी स्किन केयर में फेस सीरम भी जरूर शामिल करें। यह काले दाग-धब्बों को मिटा सकती है और पिग्मेंटेशन कम कर सकती है। यह स्किन को एक समान और चमकदार बनाता है। अगर आप इसका नियमित इस्तेमाल करती हैं, तो दुल्हन के चेहरे की रंगत हल्की हो सकती है और ग्लो आ सकता है। विटामिन सी सीरम कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाती है। जिससे स्किन मुलायम और अधिक जवां बनती है।

Dot & Key मॉइस्चराइजर

जब सीरम अच्छे से स्किन में समा जाए, तब मॉइश्चराइजर लगाएं। आप Dot & Key का माइश्चराइजर लगा सकते हैं। ट्रिपल विटामिन सी बूस्ट ग्लो वाला यह माइश्चराइज है, जोकि लाइटवेट है। इसमें एथिल एस्कॉर्बिक एसिड, काकाडू प्लम और सोडियम एस्कॉर्बिल फॉस्फेट से 100% नेचुरल विटामिन सी के गुण मौजूद हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह क्रीम स्किन की सुस्ती को कम करने में मदद करता है। इससे आपकी स्किन युवा, मुलायम और चमकदार बनती है। इसमें मौजूद विटामिन ई के गुण आपकी स्किन को नुकसान से बचाती है और उसके टेक्श्चर को बेहतर बनाता है।

SPF 50 सनस्क्रीन

ऐसा नहीं है कि दुल्हन को सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती है। बल्कि उनको भी अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। सनस्क्रीन को ब्राइडल स्किन रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। सनस्क्रीन में मौजूद SPF 50 & PA+++ स्किन को यूवी किरणों और हानिकारक ब्लू लाइट से बचाने में मदद करता है। सनस्क्रीन की मदद से सनबर्न और स्किन एजिंग की समस्या भी कम की जा सकती है। इसमें मौजूद सेरामाइड्स स्किन की सुरक्षा करते हैं। जिससे पिग्मेंटेशन और स्किन डैमेज की संभावना कम हो सकती है। यह माइक्रो-पिग्मेंटेशन भी कम कर सकती हैं।

  • Related Posts

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    Spread the love

    Spread the loveग्लोइंग स्किन के लिए हम तमाम ट्रिक्स को जरुर अपनाते हैं, तो कभी महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। क्योंकि खिला हुआ, बेदाग और गुलाबी चेहरा हर…

    Travel Tips: Aravalli विवाद के बीच बनाएं Weekend Trip का प्लान, ये 3 जगहें इतिहास और रोमांच से हैं भरपूर

    Spread the love

    Spread the loveकुछ समय पहले अरावली हिल्स पर चल रहे विवादों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 100 मीटर से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 12 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 12 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 12 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 13 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 14 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 15 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें