IPS की खुदकुशी पर पत्नी का दावा- आला अधिकारियों ने पति को प्रताड़ित करके मारा, सुसाइड नोट में बड़े अफसरों पर गंभीर आरोप

Spread the love

हरियाणा आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद उनके सुसाइड नोट में नौ सेवारत सहित 13 वरिष्ठ अधिकारियों पर जातिगत भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। मृतक की पत्नी अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस से रोहतक के एक वरिष्ठ अधिकारी व अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है, जिससे इस हाई-प्रोफाइल मामले में गहन जांच की आवश्यकता उजागर हुई है। यह प्रकरण नौकरशाही में कथित असमानता और उत्पीड़न पर गंभीर सवाल खड़े करता है।चंडीगढ़ में अपने आवास पर बंदूक की गोली से मृत पाए गए हरियाणा कैडर के 52 वर्षीय आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने “जाति आधारित भेदभाव, सार्वजनिक अपमान, लक्षित मानसिक उत्पीड़न और अत्याचार” का आरोप लगाते हुए एक कथित “सुसाइड नोट” में हरियाणा पुलिस के नौ सेवारत आईपीएस अधिकारियों, एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी और तीन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों का नाम लिया है।

हरियाणा पुलिस के अधिकारी वाई पूरन कुमार द्वारा कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के एक दिन बाद उनकी पत्नी ने बुधवार को दावा किया कि पूरन की मौत उच्च पदस्थ अधिकारियों की ओर से सुनियोजित उत्पीड़न किए जाने के कारण हुई। पूरन की पत्नी अमनीत पी. कुमार ने शिकायत दर्ज कराई और अनुरोध किया कि चंडीगढ़ पुलिस रोहतक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एक उच्च अधिकारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करे।उन्होंने अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की। कई बार प्रयास करने के बावजूद अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। वरिष्ठ नौकरशाह अमनीत जापान के आधिकारिक दौरे से वापस लौटीं, जहां वह मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गई थीं। वाई. पूरन कुमार 2001 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी थे और वह मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे।हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत कुछ वरिष्ठ नौकरशाहों ने अमनीत कुमार के यहां पहुंचने पर उनसे मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि कुमार (52) ने कथित आठ पन्नों के टाइप और हस्ताक्षर वाले अपने ‘सुसाइड नोट’ में अपने करियर के दौरान आई कई समस्याओं का ज़िक्र किया है। कई कारणों ने उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाने के लिए प्रेरित किया होगा। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि कुछ अधिकारियों द्वारा उन्हें ‘मानसिक प्रताड़ना’ दी गई। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गीता भुक्कल समेत अन्य लोग सेक्टर 24 स्थित अमनीत कुमार के सरकारी आवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।पूरन कुमार ने सेक्टर 11 स्थित अपने घर में यह कदम उठाया था। भुक्कल ने कहा, ‘‘जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। सरकार को गहन जांच करनी चाहिए।’’ सेक्टर 16 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सकों के एक बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा और शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

पूरन कुमार को हाल ही में रोहतक के सुनारिया में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) के महानिरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था। उनका शव सेक्टर 11 स्थित घर के बेसमेंट स्थित एक कमरे में मिला और उन्हें गोली लगी हुई थी। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की एक टीम ने कुछ साक्ष्य जुटाए जिसमें पूरन कुमार द्वारा कथित तौर पर खुद को गोली मारने के लिए प्रयुक्त किया गया हथियार भी शामिल था। उसने बताया कि घटनास्थल से एक वसीयत और एक आखिरी नोट भी मिला है जिसे जब्त कर लिया गया। इस बीच, रोहतक में एक शराब ठेकेदार ने एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ उससे रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी।हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को रोहतक पुलिस ने सोमवार को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। शराब ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि हेड कांस्टेबल ने पूरन कुमार के नाम पर ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। पूरन कुमार इससे पहले रोहतक रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) पद पर तैनात थे और हाल ही में उनका तबादला सुनारिया में हुआ था। अंबाला, रोहतक और कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा के कई जिलों में सेवा दे चुके आईपीएस अधिकारी पूरन ने इंजीनियरिंग से स्नातक किया था और वह मई 2033 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें