MMC बन गई है कांग्रेस पार्टी, PM Modi का विपक्ष पर वार, बोले- छठ पूजा को ड्रामा कहने वालों को जनता ने जवाब दिया

Spread the love

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉज़िटिव विज़न नहीं है। सच्चाई यह है कि आज कांग्रेस ‘मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस’, यानी MMC बन गई है। कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी पर चलता है, इसलिए कांग्रेस के भीतर भी अब एक नया धड़ा पैदा हो रहा है, जो इस नकारात्मक राजनीति से असहज है।बिहार में कांग्रेस की अपमानजनक हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और उसे अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए एक बोझ बताया और भविष्यवाणी की कि बढ़ते आंतरिक असंतोष के कारण यह जल्द ही टूट जाएगा। बिहार में एनडीए की भारी जीत के बाद दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस 2024 के बाद से छह राज्यों में एक भी चुनाव नहीं जीत पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन छह राज्यों में 100 सीटों का गठबंधन भी नहीं बना पाएगी।मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉज़िटिव विज़न नहीं है। सच्चाई यह है कि आज कांग्रेस ‘मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस’, यानी MMC बन गई है। कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी पर चलता है, इसलिए कांग्रेस के भीतर भी अब एक नया धड़ा पैदा हो रहा है, जो इस नकारात्मक राजनीति से असहज है। कांग्रेस के नामदार जिस रास्ते पर पार्टी को लेकर चल रहे हैं, उसके प्रति घोर निराशा और घोर नाराज़गी अंदर ही अंदर पनप रही है। मुझे आशंका है—हो सकता है, आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो।

उन्होंने कहा कि आज की यह विजय एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार ने जो भरोसा हम पर जताया है, उसने हमारे कंधों पर जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं… आने वाले पांच सालों में बिहार और तेज गति से आगे बढ़ेगा। बिहार में नए उद्योग लगेंगे। बिहार के नौजवानों को बिहार में ही रोजगार मिले, इसके लिए काम किया जाएगा। बिहार में निवेश आएगा, और यह निवेश ज़्यादा नौकरियां लेकर आएगा। बिहार में पर्यटन का विस्तार होगा, लोगों को बिहार का नया सामर्थ्य दिखाई देगा। बिहार में हमारे तीर्थों, आस्था के स्थानों और ऐतिहासिक धरोहरों का कायाकल्प होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद, देश के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं और इन 6 चुनावों में कांग्रेस एक बार भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। आज के दिन, सिर्फ एक चुनाव में जितने हमारे विधायक चुने गए हैं, कांग्रेस पिछले 6 चुनाव में उतने विधायक भी नहीं जीत पाई थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद, हमें देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर अपनी वापसी करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत उसके सहयोगियों को भी है।

मोदी ने कहा कि जिस हरियाणा की धरती ने ‘जय जवान—जय किसान’ की भावना को आगे बढ़ाया, उस हरियाणा ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहेब अंबेडकर और वीर सावरकर की पुण्य भूमि महाराष्ट्र में हमें प्रचंड जीत मिली। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र में हमें जीत मिली। देश की राजधानी में 25 वर्षों बाद हम बहुमत से जीते और आज बिहार में इतनी बड़ी संख्या में जीतकर आए हैं।मोदी ने कहा कि भारत के विकास में, बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है, लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने बिहार को बदनाम किया। इन लोगों ने न बिहार के गौरवशाली अतीत का सम्मान किया और न ही यहाँ की परंपरा और संस्कृति का आदर किया। सोचिए, जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वो लोग बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे। इनकी हेकड़ी देखिए, छठी मैया से आरजेडी और कांग्रेस ने आज तक माफी नहीं मांगी। और बिहार के लोग ये कभी नहीं भूलेंगे।

  • Related Posts

    सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर…

    UGC Regulations 2026 पर क्यों मचा है बवाल? जानिए कैसे 2012 के नियम सभी छात्रों को देते हैं एक समान सुरक्षा कवच

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के उन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें